Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi Booth President Conference

Amethi BJP: 402 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, दिया विजय मंत्र

आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र के परसांवा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया।


amethi bjp 402 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल दिया विजय मंत्र

Amethi BJP: 402 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, दिया विजय मंत्र |

विनोद श्रीवास्तव, अमेठी: आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र के परसांवा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 402 बूथ अध्यक्षों ने भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़: जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सुल्तानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह 'झग्गू' रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है और आगामी चुनाव में बूथ की जीत ही विधानसभा और प्रदेश की जीत का आधार बनेगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आम जनता से सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी: अमरेंद्र सिंह

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिंटू' ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ आधारित है और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा हर बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनके परिश्रम से ही हर चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलती है।

कई विषयों पर विस्तार चर्चा

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

सम्मेलन में मौजूद बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे परिसर में पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे गूंजते रहे। सम्मेलन को भाजपा के चुनावी अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related to this topic: