Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुभव, संतुलन और जातीय समीकरण का रखा जाएगा ख्याल

बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुभव, संतुलन और जातीय समीकरण का रखा जाएगा ख्याल

बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव संतुलन और जातीय समीकरण का रखा जाएगा ख्याल

BJP President : नई दिल्ली। भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल का विस्तार 30 जून 2024 तक के लिए किया गया था। इस लिहाज से 370 दिन से भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की राह देख रही है। लंबे अंतराल के बाद अब जुलाई में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है।

संगठन की दृष्टि से देखें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त राज्य इकाईयां हैं। इनमें से 26 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। ऐसे में मानसून सत्र के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाने की प्रबल संभावना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए तीन मुख्य बातों संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण को ध्यान में रख रही हैं। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन हो सकता है। यदि चुनाव की जरूरत पड़ती है तो यह समिति नामांकन, जांच और मतदान की प्रक्रिया पूरी करेगी।

भाजपा के एक नेता के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले हो जाता, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव आ गए थे। भाजपा के लिए यह तीनों राज्यों के चुनाव बहुत महत्व के थे। इसलिए संगठन चुनाव की जगह पर विधानसभा चुनाव को देखा गया।

भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति होना बाकी है। भाजपा में अभी तक सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। पार्टी की तरफ से तय किया गया व्यक्ति नामांकन करेगा और इसके बाद नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

Related to this topic: