Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

नितिन नबीन निर्विरोध बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा बाकी

नितिन नबीन निर्विरोध बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा बाकी

नितिन नबीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। मोदी-शाह समेत शीर्ष नेताओं ने समर्थन किया। औपचारिक घोषणा बाकी।


नितिन नबीन निर्विरोध बने bjp के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष औपचारिक घोषणा बाकी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरी प्रक्रिया के साथ संपन्न हो गया है। पार्टी ने नितिन नबीन को भाजपा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार २० जनवरी के दिन की जाएगी। संगठन पर्व के दौरान 36 राज्यों में से 30 में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें नामांकन, जांच और वापसी के सारे चरण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए।

भाजपा के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि केवल नितिन नबीन का ही नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित है। इस कारण वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इसकी घोषणा होना अभी बाकी है।

बड़ी हस्तियों का समर्थन

नितिन नबीन के नामांकन का समर्थन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के कई प्रमुख नेताओं ने भी नबीन के पक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए।

12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी का भरोसा

45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक हैं और दिसंबर 2025 से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। मोदी-शाह की सहमति के साथ, पार्टी उन्हें 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनने जा रही है।

चुनाव की प्रक्रिया और शपथ ग्रहण

नामांकन दोपहर 2 से 4 बजे तक लिए गए, और शाम को जांच व वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। यदि जरूरत पड़ी होती तो 20 जनवरी को मतदान भी होता, लेकिन निर्विरोध होने के कारण ये आवश्यक नहीं रहा। नितिन नबीन 20 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे, जिसमें मोदी, शाह, नड्डा और अन्य बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पात्रता और चुनाव प्रक्रिया

भाजपा अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद और विभिन्न राज्य परिषदों के निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। उम्मीदवार को कम से कम चार कार्यकाल पार्टी का सक्रिय सदस्य और 15 साल से सदस्यता होनी चाहिए। कम से कम पांच राज्यों से नामांकन का समर्थन भी जरूरी है।

नितिन नबीन कौन हैं?

नितिन नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2006 में पटना पश्चिम से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वे संगठन में मजबूती लाने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं और अब पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

Related to this topic: