Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

BJP MLA Rameshwar Sharma

MLA Rameshwar Sharma: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का यूसीसी और कांग्रेस प्रदर्शन पर बड़ा बयान

राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के किसान मुद्दे के प्रदर्शन और UCC बयानबाजी को लेकर बड़ा हमला बोला है।


mla rameshwar sharma भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का यूसीसी और कांग्रेस प्रदर्शन पर बड़ा बयान 

MLA Rameshwar Sharma: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का यूसीसी और कांग्रेस प्रदर्शन पर बड़ा बयान  |

MLA Rameshwar Sharma: राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के किसान मुद्दे के प्रदर्शन और UCC बयानबाजी को लेकर बड़ा हमला बोला है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को ढोंग करार दिया। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी है और मुल्ला-मौलवियों के दबाव में आकर यूसीसी का विरोध कर रही है।  

किसानों के प्रदर्शन पर पलटवार

कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को समय पर पर्याप्त खाद, बीज, बिजली और पानी मिल रहा है। डबल इंजन सरकार की नीतियों और किसान कल्याण योजनाओं से प्रदेश में किसानों की आय में वृद्धि हुई है। हाल ही में सरकार ने करोड़ों रुपये की फसल बीमा राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की है।

कांग्रेस का ढोंग: रामेश्वर शर्मा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब किसानों को खाद-बीज के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं, और आज जब किसान खुशहाल हैं, तो कांग्रेस केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए प्रदर्शन का नाटक कर रही है। 

यूसीसी पर पलटवार

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की मंशा और तुष्टिकरण की राजनीति पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस कट्टरपंथी तत्वों और मुल्ला-मौलवियों के दबाव में आकर यूसीसी का विरोध कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस निकाह हलाला और बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं की मूक समर्थक बनी हुई है और महिलाओं को समान अधिकार देने से डरती है। शर्मा ने साफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हर नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म या वर्ग का हो, उसे समान हक मिलेगा। प्रदेश में हर हाल में UCC लागू होकर रहेगी।

Related to this topic: