Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

130 अश्लील VIDEO वायरल, पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

130 अश्लील VIDEO वायरल, पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

130 अश्लील video वायरल पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे से जुड़ा अश्लील वीडियो कांड सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने महिला थाने में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और उसका पति किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता है। वायरल हो रहे वीडियो अब उसी प्रेम प्रसंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

शहर की महिला के साथ बनाए गए वीडियो वायरल

मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता का नाम एक बड़े वीडियो स्कैंडल में सामने आया है। आरोप है कि शुभम के करीब 130 अश्लील वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो को अलग-अलग लोकेशनों पर रिकॉर्ड किया गया है। इनमें दिख रही महिला भी स्थानीय निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुभम गुप्ता विवाहित है और 'नारायण ट्रेडर्स' नाम की एक फर्म का संचालन करता है।

तीन साल से चल रहा था घरेलू विवाद

भाजपा नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता का अपनी पत्नी शीतल गुप्ता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, लेकिन शीतल ने शुभम पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शीतल का कहना है कि शुभम न सिर्फ दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाता था बल्कि उन्हें जानबूझकर पत्नी को दिखाकर मानसिक तौर पर भी परेशान करता था।

एक बार विवाद इतना बढ़ गया कि शुभम ने उसे सिगरेट से जलाने की कोशिश की, जिसके बाद शीतल ने पुलिस को फोन किया, लेकिन मामले को दबा दिया गया। शीतल ने आरोप लगाया कि शुभम अक्सर धमकी देता था कि उसकी मां भाजपा नेता है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इसके साथ ही पत्नी को भूखा रखने और जबरन कमरे में बंद करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। अब शीतल की शिकायत पर पुलिस ने शुभम गुप्ता और उसकी मां सीमा गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


छवि खराब करने का आरोप

मैनपुरी वीडियो कांड में एक और नया मोड़ तब आया जब वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने भी कानूनी कार्रवाई की। उक्त महिला ने शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल गुप्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी के साथ बनाए गए निजी वीडियो को वायरल कर उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।

महिला का कहना है कि यह वीडियो उसकी अनुमति के बिना वायरल किए गए, जिससे उसकी निजता भंग हुई और मानसिक आघात भी पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच कर रही है।