Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के नाम पर BJP नेता से लाखों की ठगी, ऊपर तक सेटिंग बताकर लिया झांसे में

खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के नाम पर BJP नेता से लाखों की ठगी, ऊपर तक सेटिंग बताकर लिया झांसे में

खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के नाम पर bjp नेता से लाखों की ठगी ऊपर तक सेटिंग बताकर लिया झांसे में

BJP Leader Cheated : कोंडागांव। खनिज निगम में चेयरमैन बनने के झांसे में आकर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया ठगी का शिकार हो गए। दो लोगों ने अपने आपको दिल्ली दरबार से जुड़ा बताते हुए कटारिया को चेयरमैन बनवाने का झांसा दिया और 41.30 लाख रुपए उगाह लिए। मामले में कटारिया ने केशकाल थाने में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पीडि़त संतोष कटारिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रायपुर निवासी राजीव सोनी के जरिए काजल जोशी नाम की महिला से मुलाकात की थी। काजल ने खुद को दिल्ली में भाजपा से जुड़ा प्रभावशाली पदाधिकारी बताते हुए कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार में ऊंचे संपर्कों के जरिए उन्हें खनिज निगम का चेयरमैन बनवा सकती है। काजल ने इसके एवज में 3 करोड़ रुपए लगने की बात कही। इस पर संतोष ने कहा कि इतनी बड़ी राशि तुरंत संभव नहीं है। फिर महिला 20 लाख एडवांस में लेने को तैयार हुई।

किस्तों में लिए पैसे

पद की लालसा में संतोष ने 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में काजल को 20 लाख रुपए कैश दिया। फिर 26 सितंबर 2024 को केशकाल से व्हाट्सएप कोड स्कैन कर 1.30 लाख ट्रांसफर किए। अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क इन में दोनों आरोपियों को बुलाकर 20 लाख और कैश दिए गए। इस तरह कुल 41.30 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में दिए गए।

सूची जारी, पर नहीं आया नाम

जब निगम मंडलों की नियुक्ति में संतोष कटारिया का नाम नहीं आया, तो उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन उठना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की, तब मालूम पड़ा कि काजल जोशी नाम की कोई महिला भाजपा से नहीं जुड़ी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम कोमल मुंजारे है और वह महाराष्ट्र की रहने वाली है।

आरोपी फरार

केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संतोष कटारिया की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 


Related to this topic: