भाजपा किसान मोर्चा धार-ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने किसान हितों और बूथ स्तर तक विस्तार के लक्ष्य के साथ नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।
रवि काग,गंधवानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धार-ग्रामीण ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस क्रम में नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के मार्गदर्शन एवं भाजपा धार (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन के बाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य ने नई टीम की सूची जारी की है।
जिलाध्यक्ष मोहनलाल आर्य ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय, कर्मठ एवं किसान हितों के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों के हितों की रक्षा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बधाई के साथ याद दिलाई जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दायित्व संगठन के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी किसान हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्तों से की ये अपील
इस अवसर पर भाजपा धार (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अंग है। किसान मोर्चा किसानों के बीच पार्टी की नीतियों, किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के विश्वास को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुँचाना किसान मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए भाजपा को गाँव-गाँव एवं बूथ-बूथ तक और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।


जिला कार्यकारिणी में सदस्य और जिम्मेदारी
घोषित जिला कार्यकारिणी में देवकरण जाट, कैलाश सिसोदिया, रमेश पाण, मोहन मुलेवा, मनीष छवाया को जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश पाटीदार एवं ओमप्रकाश कामदार को जिला महामंत्री, महेश जायसवाल, लक्ष्मण भायल, सुनील चौहान, दिनेश कुमावत एवं जगदीश भायल को जिला मंत्री, सुनील भायल को कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र निनामा को सह कोषाध्यक्ष, भगवान करसूद को कार्यालय मंत्री, संजय कुशवाह को सह कार्यालय मंत्री, लोकेश चौहान को नीति एवं शोध प्रभारी, प्रकाश मुकाती को नीति एवं शोध सह प्रभारी, नितिन मंडलोई को मीडिया प्रभारी, भानुप्रकाश शर्मा को मीडिया सह प्रभारी, सुनील (सन्नी) राठौड़ को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रकाश भायल को सोशल मीडिया सह प्रभारी, संजय काग को प्रशिक्षण प्रभारी, तिरथ डावर को प्रशिक्षण सह प्रभारी, राधेश्याम हम्मड़ को लाभार्थी प्रमुख, गोपाल पाटीदार को लाभार्थी सह प्रमुख, भोजपाल सिंह तंवर को सामाजिक संपर्क प्रमुख, सरदार अजनारे को सामाजिक संपर्क सह प्रमुख, नरेन्द्र चौहान को मन की बात प्रभारी,इंगेश मेहता को मन की बात सह प्रभारी तथा देवदत्त पाटीदार को प्राकृतिक खेती प्रभारी एवं कमल मुकाती को प्राकृतिक खेती सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

मंडल अध्यक्षों में इनको मिली जिम्मेदारी
वहीं, मंडल अध्यक्षों के रूप में कुक्षी नगर – भागीरथ काग, कुक्षी ग्रामीण – चेनाजी गेहलोद, निसरपुर – महेश पाटीदार, लोहारी – संजय पाटीदार, डही – अमरसिंह बघेल, बड़दा – लक्ष्मण सिर्वी, मनावर नगर – अजय पाटीदार, मनावर ग्रामीण –आनंदिलाल हम्मड़, सिंघाना – महेन्द्रसिंह चौहान, उमरबन – लालसिंह झानिया, बाकानेर – परसराम धनगर , गंधवानी – विनोद बर्फा, बाग – भूरसिंह डावर, टांडा – किशन मेहड़ा, कछवदा – मोहन डावर, जीराबाद – रिछू महाराज, धर पुरी – रामसिंह तंवर, धामनोद –शांतिलाल पाटीदार, गुजरी– महेश ठाकुर, बाड़ी – जितेन्द्र पटेल एवं नालछा – रवि गुर्जर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।