BJP Action Rajnandgaon

BJP Neta Nishkashit: राजनांदगांव में BJP संगठनात्मक एक्शन, 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ बीजेपी विवाद में प्रदेश संगठन ने बड़ा फैसला लिया। 5 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया और पूरी मंडल कार्यसमिति भंग कर दी।

By : संजय चतुर्वेदी
BJP Neta Nishkashit: राजनांदगांव में BJP संगठनात्मक एक्शन, 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

Chhattisgarh BJP Action on 5 Leaders

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ बीजेपी मंडल में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक विवाद पर प्रदेश नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई की है। बीजेपी ने पांच कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, डोंगरगढ़ शहर मंडल की पूरी कार्यसमिति तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।

पार्टी का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब मंडल में गुटबाजी, अनुशासनहीनता और 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद संगठन लगातार समीक्षा कर रहा था। प्रदेश संगठन ने इसे अनुशासन कायम रखने की दिशा में अहम कदम माना है।

संभागीय बैठक के बाद आया फैसला

प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे ने कार्रवाई का आदेश जारी किया। इससे पहले राजनांदगांव में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में संभागीय बैठक हुई थी। बैठक के तुरंत बाद संगठन ने कार्रवाई को अंतिम रूप देते हुए आदेश जारी कर दिए।

पांच नेताओं पर 6 साल की कार्रवाई

प्रदेश संठन ने प्रिंस कक्कड़, वीरेंद्र साहू, संतोष राव, परविंदर सिंह मोंटी भाटिया और अनिल पांडे को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। संगठन के अनुसार, इन सभी को पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके थे। आंतरिक जांच में 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के पीछे भी इन्हीं की भूमिका सामने आने की बात कही गई।

मंडल कार्यसमिति भी भंग

कार्रवाई केवल निष्कासन तक सीमित नहीं रही। मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और संगठन में बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने डोंगरगढ़ शहर मंडल की पूरी कार्यसमिति भंग करने का फैसला भी लिया। संगठन का मानना है कि नई कार्यसमिति के गठने से संगठनात्मक गतिविधियों को फिर से व्यवस्थित किया जा सकेगा।

विवाद कैसे बढ़ा

डोंगरगढ़ में कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन के सीनियर नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद 14 जुलाई को चार कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनताका नोटिस दिया गया। फिर 27 जुलाई को 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल अध्यक्ष पर भेदभाव सहित कई आरोप लगाए। अगले दो दिनों में 35 और इस्तीफे सामने आए। इसके बाद जिला भाजपा ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू की और पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेजी।

संगठन ने दिया अनुशासन का संदेश

प्रदेश संगठन की इस कार्रवाई को भाजपा के भीतर गुटबाजी और अनुशासनहीनता के खिलाफ स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। संगठन ने संकेत दिया है कि आंतरिक मतभेदों को सार्वजनिक करने या पार्टी की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने वाले मामलों में भविष्य में  भी इसी तरह सख्त रुख अपनाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026