Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश

भोपाल BJP जिला कार्यकारिणी सूची पर बवाल, देर रात र

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी पर बवाल, सूची जारी होते ही वापस

भोपाल BJP जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही विरोध शुरू हो गया। मंत्री-विधायकों की आपत्ति के बाद देर रात सूची वापस ली गई, अब नए सिरे से घोषणा होगी


भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी पर बवाल सूची जारी होते ही वापस

मंत्री-विधायकों के विरोध के बाद देर रात रद्द, अब नए सिरे से होगी घोषणा

भारतीय जनता पार्टी की भोपाल जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में असंतोष के स्वर तेज हो गए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी पर पार्टी के ही कई मंत्री, विधायक और सांसदों ने आपत्ति जता दी। विरोध इतना बढ़ा कि देर रात जारी की गई सूची को वापस लेना पड़ा।

सूची आते ही खुला असंतोष

भाजपा की भोपाल जिला इकाई में कुल 37 पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। जैसे ही यह सूची मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हुई, वैसे ही पार्टी के भीतर असंतोष सामने आने लगा। बताया जा रहा है कि कई प्रभावशाली नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलने से नाराजगी फैल गई।

देर रात रद्द करनी पड़ी सूची

सूत्रों के अनुसार, सूची में नाम न होने को लेकर मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने सीधे संगठन नेतृत्व तक अपनी आपत्ति पहुंचाई। इसके बाद संगठन स्तर पर मंथन शुरू हुआ और देर रात कार्यकारिणी की सूची को निरस्त कर दिया गया।

अब नए सिरे से होगी घोषणा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब भोपाल जिला कार्यकारिणी की घोषणा नए सिरे से संतुलन बनाकर की जाएगी, ताकि सभी प्रमुख नेताओं और गुटों को साथ लिया जा सके। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए संगठन किसी भी तरह का आंतरिक असंतोष नहीं चाहता।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में जिला स्तर की संगठनात्मक नियुक्तियां अब केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और संतुलन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।