Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

यहां रहेगा अब पक्षियों का राज: ऐसा बर्ड पार्क जहां इंसानों की NO एंट्री

यहां रहेगा अब पक्षियों का राज: ऐसा बर्ड पार्क जहां इंसानों की NO एंट्री

विलुप्त होते पक्षियों को बचाए रखने की चुनौती,स्वच्छ शहर इंदौर में अब पक्षियों के लिए बर्ड पार्क।

यहां रहेगा अब पक्षियों का राज ऐसा बर्ड पार्क जहां इंसानों की no एंट्री

इंदौर: हमारे आस पास सिमटती हरियाली विलुप्त होते पक्षियों को बचाए रखने की चुनौतियों लगातार बढ़ रही है। इस सब के बीच स्वच्छ शहर इंदौर में अब पक्षियों के लिए बर्ड पार्क तैयार हो रहा है। शहर के सत्यदेव नगर में एक ऐसा पार्क बनाया जा रहा है जहां इंसान नहीं सिर्फ पक्षियों की एंट्री रहेगी. तरह.तरह के फलदार पौधों से विकसित हो रहा यह पार्क कुछ सालों में हर.भरा हो जायेगाण ऐसे में दाना.पानी को तरसने वाले पक्षियों के लिए ये अनूठी सौगात है।

लगाए गए 300 फलदार पौधे

शहरी बसाहट के कारण उजड़ते घरौंदों के फल स्वरुप अब कई तरह के पक्षी अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं शहर में इस तरह के पक्षी बचे रह सकेंए इसके लिए एक पहल की गई है. वार्ड नंबर 81 में मौजूद करीब 1 बीघा खाली जमीन पर पक्षियों का पार्क तैयार किया जा रहा है सत्यदेव नगर के रहवासियों और स्थानीय पार्षद अभिषेक शर्मा बबलू ने जन सहयोग की राशि से पक्षियों के लिए 300 फलदार पौधे लगवा रहे हैं

किंगफिशर और बगुलों के लिए वाटर बॉडी

बर्ड पार्क में बगुले आ सकें इसके लिए एक छोटा सा कमल कुंड भी तैयार किया गया है। इस कुंड में छोटी.छोटी मछलियां डाली गई हैं ताकि किंगफिशर भी यहां भोजन के लालच में आ सके. इसके अलावा अलग.अलग पक्षियों को ध्यान में रखकर उनके पंसद अनुसार अलग.अलग पौधे लगाए गए हैं।