Bina Train Cancelled: 20 Trains Affected

Train Cancel News: रेल यात्रियों की 20 सितंबर से बढ़ेगी परेशानी; बीना जाने वाली 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द

मध्य प्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। बीना और आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भोपाल मंडल से चलने वाली 20 यात्री ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Cancel News: रेल यात्रियों की 20 सितंबर से बढ़ेगी परेशानी; बीना जाने वाली 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द

MP Railway Train Cancel News

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीना से जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू हो चुका है। इसके चलते 20 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच भोपाल मंडल से होकर चलने वाली 20 यात्री ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दोनों स्टेशनों पर यह काम किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक काम पूरा होने के बाद बीना और आगासौद के यार्ड की परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों के संचालन और ठहराव में भी सुविधा मिलेगी।

तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए हो रहा काम

बीना स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन है। बीना और आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों के यार्ड में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने इस काम को 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण और रीमॉडलिंग के दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा।रेलवे के अनुसार ललितपुर-बीना मेमू, बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, बीना-रूठियाई मेमू, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु, इसी वजह से कई ट्रेनों को अलग-अलग अवधि में रद्द करने का फैसला लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे के अनुसार ललितपुर-बीना मेमू, बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, बीना-रूठियाई मेमू, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु, रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर और भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

प्रमुख प्रभावित ट्रेनों में ट्रेन संख्या 64618/17 ललितपुर-बीना मेमू, 61619/20 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, 12192/91 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, 61611/12/25/26 बीना-रूठियाई मेमू और 12197/98 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी शामिल हैं।

इसके अलावा 11086/85 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु, 22169/70 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर और 22161/62 भोपाल-दमोह राज्यरानी भी प्रभावित रहेंगी। ट्रेन 22163/64 महामना एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर को निरस्त रखा जाएगा।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेल प्रशासन ने सितंबर और अक्टूबर में बीना होकर यात्रा करने वाले यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, बदले हुए मार्ग, ठहराव और ट्रेन के शुरुआती या अंतिम स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के मुताबिक यार्ड रीमॉडलिंग पूरा होने के बाद दोनों स्टेशनों की परिचालन क्षमता में सुधार होगा। इसका फायदा आगे ट्रेनों के संचालन और ठहराव की व्यवस्था में मिलेगा।

आधुनिक मशीनों से चमकेंगे भोपाल मंडल के सात स्टेशन

 यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्टेशन परिसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पमरे भोपाल मंडल ने भोपाल समेत सात स्टेशनों नर्मदापुरम, गुना, हरदा, गंजबासौदा, विदिशा, अशोकनगर एवं संत हिरदाराम नगर पर स्वच्छता के लिए आधुनिक मशीनें लगाई है। डीआरएम पंकज त्यागी के निर्देश पर इन सातों स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था के लिए टेंडर जारी कर एक निजी कंपनी को जिम्मा दिया गया। पूर्व में ये व्यवस्था मेनुअल थी। अब ये निजी कंपनी इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, कार्यालयों तथा स्टेशन परिसर की नियमित सफाई के साथ-साथ आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों का उपयोग कर स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखेगी।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026