Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ने किया 15 करोड़ की ठगी का खुलासा, ऐसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड करने वाली गैंग का पर्दाफाश

बिलासपुर पुलिस ने किया 15 करोड़ की ठगी का खुलासा, ऐसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड करने वाली गैंग का पर्दाफाश

बिलासपुर पुलिस ने किया 15 करोड़ की ठगी का खुलासा ऐसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड करने वाली गैंग का पर्दाफाश

Bilaspur Police Exposed Online Fraud Gang : छत्तसीगढ़। बिलासपुर पुलिस ने 15 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन ठगी के मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, इन साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक को पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का लालच देकर 48.91 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने व्हाट्सएप पर शिक्षक सौरभ साहू से संपर्क किया और "हेल्सबर्ग" नामक वेबसाइट में निवेश करने का झांसा दिया। ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग किश्तों में लगभग 49 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी शाकिब अंसारी , अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम , अंसारी फुजैल अहमद महाराष्ट्र के भिवंडी के रहने वाले है और सभी की उम्र बीस से 25 के बीच की है। बिलासपुर साइबर पुलिस ने 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीद के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। आरोपियों का लोकेशन महाराष्ट्र के भिवंडी में मिलने पर विशेष टीम को भेजा गया, जहां तीन दिनों की खोजबीन के बाद आरोपियों को दबोचा गया।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे और ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क-फ्रॉम-होम, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट जैसे फर्जी स्कीम के जरिए लोगों को ठगते थे। 99 दिनों में 15 करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांसफर किए और एक साल में 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदे।

पुलिस ने 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, जमीन खरीद के दस्तावेज, सोने-चांदी के बिल, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य ठगी के मामलों और नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी निकाल रही है। 


Related to this topic: