Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कानफोड़ू डीजे से गिरा घर का छज्जा, बच्चे की मौत; चार की हालत गंभीर

कानफोड़ू डीजे से गिरा घर का छज्जा, बच्चे की मौत; चार की हालत गंभीर

कानफोड़ू डीजे से गिरा घर का छज्जा बच्चे की मौत चार की हालत गंभीर

Bilaspur Balcony Collapsed Due To Loud Sound Of DJ One Died : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कानफोड़ू डीजे से घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि चार की हालात गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नववर्ष की शोभायात्रा निकाली जा रही थी इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। वहीं इस पर पुलिस का कहना है कि बॉक्स मकान के छज्जे से टकरा गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ। घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, हिंदू नववर्ष पर बिलासपुर शहर से लेकर गांव-गांव में शोभायात्रा निकाली गई। मल्हार में भी युवकों ने नववर्ष पर शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान युवक गांव का भ्रमण करने निकले थे। घटना रात रविवार करीब 8.30 बजे केंवटपारा की है। अभी शोभायात्रा मोहल्ले में पहुंची थी, जहां पर युवक DJ पर नाच रहे थे।

केंवटपारा में DJ की तेज आवाज के दौरान कंपन से टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिससे वहां खड़े लोग मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।  


Related to this topic: