Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर IED विस्फोट में तीन ग्रामीण घायल, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किये थे प्लांट

बीजापुर IED विस्फोट में तीन ग्रामीण घायल, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किये थे प्लांट

बीजापुर ied विस्फोट में तीन ग्रामीण घायल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए किये थे प्लांट

Bijapur IED Blast : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हुआ है। इसे नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया गया था। इसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए हैं। फिलहाल तीनों ग्रामीणों का इलाज जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, IED बम विस्फोट होने से एक किशोर लड़के सहित तीन लोग घायल हो गए। यह घटना मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बंदेपारा गांव के पास सुबह करीब नौ बजे हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके के दमपाया गांव के रहने वाले गोटे जोगा (45), बड्डे सुनील (20) और विवेक दोधी (17) किसी काम के लिए बंदेपारा जा रहे थे, तभी वे एक प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गए। 


Related to this topic: