Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने बीजापुर में किया IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल

मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने बीजापुर में किया IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल

मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने बीजापुर में किया ied ब्लास्ट drg के दो जवान घायल

Bijapur Anti-Naxal Operation : छत्तीसगढ़। बीजापुर में बीते पांच दिनों से नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच नक्सलियों ने जवनाओं को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बीजापुर में ही IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में DRG का जवान घायल हो गया है। फिलहाल घायल जवान को इलाज के लिए कैम्प वापस भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 24 अप्रैल की रात को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF के एक जवान के टखने में मामूली मोच आ गई। 26 अप्रैल की सुबह IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के एक और जवान को मामूली चोट आई। दोनों घायल जवान ठीक हैं और उनकी चोटों का इलाज किया जा रहा है। वे जल्द ही सक्रिय ड्यूटी पर लौट आएंगे। 

पांचवें दिन भी जारी मुठभेड़ 

बता दें कि, बीजापुर - तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ पांचवे दिन भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, दस हजार से ज्यादा जवान इस नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हजार से 1500 के लगभग नक्सलियों को जवानों ने पहाड़ी पर घेरकर रखा है। यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इसे नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई मानी जा रही है। 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। जवानों द्वारा हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है। उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 120 घंटों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। 5 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 


Related to this topic: