Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ सातवें दिन जारी, नक्सलियों के प्लांटेड बॉम्ब्स को जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर मुठभेड़ सातवें दिन जारी, नक्सलियों के प्लांटेड बॉम्ब्स को जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर मुठभेड़ सातवें दिन जारी नक्सलियों के प्लांटेड बॉम्ब्स को जवानों ने किया डिफ्यूज

Telangana - Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़। बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ सातवें दिन भी जारी है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगलों में IED बम प्लांट किये थे। सुरक्षा जवानों ने प्लांट्स किये गए बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान है। 

जवानों ने नक्सलियों के लगाई बियर बम बरमाद करने के बाद नष्ट कर दिया। वीडियो में जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।वहीँ एक अन्य वीडियो में बम को सफलतापूर्वक ब्लास्ट किया गया है। न

बता दें कि, क्सलियों के खिलाफ चल रहा सबसे बड़ा अभियान उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

जवानों ने अब तक इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की जा रही है। 

Related to this topic: