Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर एनकाउंटर में 5 नक्सली मारे गए

बीजापुर नक्सली-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी ढेर, 214 ठिकाने ध्वस्त

बीजापुर में मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। अभियान के दौरान 214 ठिकाने ध्वस्त और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।


बीजापुर नक्सली-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़  5 माओवादी ढेर 214 ठिकाने ध्वस्त

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें पांच नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है। जंगल इलाके में तलाशी के दौरान नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलीबारी में पांच नक्सली मौके पर ढेर हो गए।

पुख्ता सूचना के बाद चला सर्च ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की ठोस सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन जवानों ने संयम और रणनीति के साथ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा और पांच नक्सली मारे गए।

214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने अब तक 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया है। साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के बनाए गए स्मारकों पर बुलडोजर कार्रवाई कर तोड़ा जा रहा है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में आम नागरिक भी भाग ले रहे हैं।

लगातार तेज हो रहा अभियान

पिछले चार दिनों से जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज गति से जारी है। बरामद विस्फोटकों से संभावित बड़ी साजिशों को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। गुरुवार के दिन नक्सल प्रभावित इलाके में की गई कार्रवाई नक्सलियों की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Related to this topic: