बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुर्गा लड़ाई के नाम पर चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भद्राकाली थाना क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में दबिश देकर महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 156 लोगों को पकड़ा गया। मौके से 20 लाख एक हजार 200 रुपये नगद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। जिले में जुए के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
मुर्गा बाजार की आड़ में लग रहे थे। लाखों के दांव
पुलिस को सूचना मिली थी कि रैगुड़ा के जंगल में लगने वाले मुर्गा बाजार में लड़ाई के नाम पर लाखों रुपये का दांव खेला जा रहा है। इसी भरोसे पर बाहरी राज्यों से भी लोग यहां पहुंच रहे थे। तीन राज्यों के जुआरी अपनी गाड़ियों से जंगल तक आए थे। एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में एडिशनल पुलिस एसपी की अगुवाई में टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। छापे से पहले जुआरियों के भागने के संभावित रास्ते बंद कर दिए गए। फिर चारों तरफ से डेरा डालकर मौके पर मौजूद सभी 156 लोगों को दबोच लिया गया।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुर्गा लड़ाई के नाम पर चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भद्राकाली थाना क्षेत्र के रैगुड़ा जंगल में दबिश देकर महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 156 लोगों को पकड़ा गया। मौके से 20 लाख एक हजार 200 रुपये नगद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। जिले में जुए के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
मुर्गा बाजारह की आड़ में लग रहे थे। लाखों के दांव
पुलिस को सूचना मिली थी कि रैगुड़ा के जंगल में लगने वाले मुर्गा बाजार में लड़ाई के नाम पर लाखों रुपये का दांव खेला जा रहा है। इसी भरोसे पर बाहरी राज्यों से भी लोग यहां पहुंच रहे थे। तीन राज्यों के जुआरी अपनी गाड़ियों से जंगल तक आए थे। एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में एडिशनल पुलिस एसपी की अगुवाई में टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। छापे से पहले जुआरियों के भागने के संभावित रास्ते बंद कर दिए गए। फिर चारों तरफ से डेरा डालकर मौके पर मौजूद सभी 156 लोगों को दबोच लिया गया।
सभी पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जब्त नकदी, वाहन और मोबाइल फोन को कार्रवाई में शामिल कर लिया गया है।
शांति लौटी तो जंगल में बढ़ी बाहरी लोगों की आवाजाही
बीजापुर के सीमावर्ती तारलगुड़ा, भद्राकाली और भोपालपटनम इलाकों में कभी माओवादी हिंसा चरम पर थी। तब लोग इन जंगलों की तरफ आने से भी डरते थे। अब हालात बदले हैं और बाहरी लोगों का आना जाना बढ़ा है। लेकिन इसी के साथ मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुए जैसी अवैध गतिविधियों की सूचनाएँ भी आने लगी हैं। पुलिस के लिए इन पर रोक लगाना अब नई चुनौती बन गया है।