Breaking News
  • होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा,ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया
  • UP में आंधी-तूफान, 98 लोगों की मौत, 80kmph की आंधी में एक युवक उड़ गया
  • वीडी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान
  • मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर

होम > प्रदेश

CM Samrat Choudhary Gets Home Dept, 29 Portfolios

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी को गृह समेत 29 विभाग, जेडीयू के पास 18 मंत्रालय

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत 29 विभाग संभाले, जेडीयू को 18 विभाग मिले। डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को भी अहम जिम्मेदारी।


bihar news सीएम सम्राट चौधरी को गृह समेत 29 विभाग जेडीयू के पास 18 मंत्रालय

Bihar Politics |

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेने के साथ ही राज्य की कमान संभाल ली है। उन्हें गृह मंत्रालय समेत कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। समारोह में जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 

मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा

भले ही सीएम और डेप्युटी सीएम ने शपथ ले ली है। लेकिन फिलहाल बिहार में मंत्रिमंडल का पूरा विस्तार नहीं हुआ है। हालांकि शुरुआती तौर पर विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह समेत 29 विभाग संभालेंगे। वहीं,  जेडीयू कोटे में 18 विभाग आए हैं।  जबकि डेप्युटी सीएम विजय चौधरी 10 विभाग तो दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव 8 विभाग संभालेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बाकी विभाग अन्य मंत्रियों को सौंपे जाएंगे।

शपथ से पहले मंदिर पहुंचे सीएम

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उनकी सुरक्षा को भी शपथ से पहले बढ़ा दिया गया था।

राजनीतिक बदलाव और नई जिम्मेदारी

यह बदलाव उस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आया है, जब नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा देकर नई भूमिका संभाली। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं और पहले 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

परिवार और राजनीतिक प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री के पिता शकुनी चौधरी ने इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत और राजनीतिक संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार का भी उल्लेख किया।

बिहार की राजनीति में नया अध्याय

नई सरकार के गठन के साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। विभागों का अंतिम बंटवारा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तय होगा, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।

Related to this topic: