Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

छत्तीसगढ़ में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने डाले हथियार, इनमें से एक ने तो की थी SP की हत्या

छत्तीसगढ़ में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने डाले हथियार, इनमें से एक ने तो की थी SP की हत्या

छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली क्षेत्र कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां चार प्रमुख नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें एसपी की कातिल खूंखार नक्सली मंजुला भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ में 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने डाले हथियार इनमें से एक ने तो की थी sp की हत्या

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी और उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार के दिन एक बार फिर लाल आतंक को छोड़कर 4 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। उन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी 82 लाख के इनाम वाले 7 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं।

नक्सल विरोधी अभियान को सफलता

दो राज्यों में एक साथ 11 नक्सलियों के हथियार डालने को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एसपी की कातिल मंजूला भी शामिल है। इतनी खूंखार थी की नाम सुनते ही कांकेर जिला हिल जाता था।

23 लाख के नक्सलियों ने डाले हथियार

कांकेर में नक्सलवाद का मोह छोड़कर 4 नक्सलियों ने एसपी आई कल्याण एलिसेला और बीएसएफ के सामने हथियार डाल दिए हैं। इन नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का सदस्य भी शामिल है।

हालांकि इस सरेंडर की खास बात यह है कि कांकेर की महिला नक्सली मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई ने हथियार छोड़ दिए हैं। वह मदनवाड़ा नक्सल हमले में शामिल थी। दरअसल, मदनवाड़ा नक्सली हमले में एसपी रविंद्र चौबे शहीद हुए थे।

कमजोर हो रहा नक्सली संगठन

गृहमंत्री अमित शाह का 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने का मिशन है। इसके चलते चल रहे नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सली संगठन की कमर टूटती जा री है। नक्सलियों को हर मोर्चे पर हार का सामना करना पड़ रहा है। नक्सलियों के पास आपूर्ति का सामान नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही वह या तो मारे जा रहे हैं या सरेंडर कर रहे हैं।

Related to this topic: