Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों को मारने में बड़ी सफलता मिली है।

सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों में आज यानी शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को खुफिया इनपुट मिला कि जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली जुटे हुए हैं। इनपुट मिलते ही जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य बलों की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। आज यह मुठभेड़ लगभग दो घंटे चली इस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इन सभी के शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।

घटनास्थल से बरामद हुई चीजें

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में जवानों ने एके-47, एसएलआर जैसे कई अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में कारतूस, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं। इन हथियारों को देखकर लग रहा है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारों की मानें तो अबूझमाड़ छत्तीसगढ़ का बेहद घना जंगल क्षेत्र है। यह नक्सलियों का लंबे समय से मजबूत गढ़ माना जाता है। मानसून के दौरान भी सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन जारी रखकर नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। यह कार्रवाई सरकार की ‘नक्सलमुक्त भारत’ नीति की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related to this topic: