Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

8 IPS अफसर इधर से उधर, आगरा समेत कई जिलों में बदलाव...

8 IPS अफसर इधर से उधर, आगरा समेत कई जिलों में बदलाव...

8 ips अफसर इधर से उधर आगरा समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई अहम जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात IPS डॉ. के. एलिजरसन को जॉइंट पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर IG UP-112 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, IPS मनोज सोनकर को DIG ATS के पद से हटाकर DIG PAC वाराणसी बनाया गया है।

IPS शगुन गौतम को भी बदलाव की लिस्ट में जगह मिली है। उन्हें SP विजिलेंस के पद से हटाकर SP PTC सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा IPS राजेश कुमार सिंह, जो अब तक कानपुर कमिश्नरी में तैनात थे, उन्हें हटाकर जॉइंट CP वाराणसी बनाया गया है।

IPS देवरंजन वर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए DIG रूल्स एंड मैन्युअल बनाया गया है। वहीं, IPS आशीष श्रीवास्तव का भी ट्रांसफर हुआ है। उन्हें कानपुर कमिश्नरी से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी में तैनात किया गया है।

IPS अपर्णा गुप्ता को भी लखनऊ कमिश्नरी से हटाकर SP पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS सूरज कुमार राय, जो अब तक आगरा पुलिस कमिश्नरी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें हटाकर 6वीं PAC मेरठ का कमांडेंट बनाया गया है। 

Related to this topic: