Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: आदेशों और सर्कुलरों के लिए वॉट्सऐप से अब मिलेगी म

MP के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: आदेशों और सर्कुलरों के लिए वॉट्सऐप से अब मिलेगी मुक्ति

mp के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आदेशों और सर्कुलरों के लिए वॉट्सऐप से अब मिलेगी मुक्ति

मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें वॉट्सऐप पर दस्तावेजों और आदेशों के लिए निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश के पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द ही यह सुविधा मिलेगी।

विभाग ने दस्तावेजों, आदेशों और सर्कुलरों के प्रबंधन के लिए नया सिस्टम विकसित किया है। वॉट्सऐप या किसी अन्य एप पर भरोसा करने की बजाय पुलिस विभाग अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आंतरिक क्लाउड सिस्टम बना रहा है।

एमपी पुलिस का नया सिस्टम गूगल ड्राइव की तरह काम करेगा। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा डेटा अब इसी सिस्टम में रखा जाएगा। खास बात यह है कि क्लाउड सिस्टम का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। मप्र पुलिस नई शुरुआत कर रही है। अब विभागीय अमले का कोई भी दस्तावेज वॉट्सऐप पर नहीं रहेगा।

सभी पुलिस थानों और एसपी कार्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा

पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा डेटा अब “पोलारिस” नामक क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर रखा जाएगा। फाइलों के स्थान पर सभी रिकॉर्ड्स क्लाउड स्टोरेज से ही एक्सेस किए जाएंगे। इतना ही नहीं, पुलिस विभाग के सभी दस्तावेज, आदेश और सर्कुलर भी यहीं सुरक्षित रखे जाएंगे। प्रदेश के सभी पुलिस थानों और एसपी कार्यालयों को इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।