Asaduddin Owaisi Bhopal

Asaduddin Owaisi Bhopal: भोपाल मुस्लिम समाज ने की असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

By : विकास जैन
Asaduddin Owaisi Bhopal: भोपाल मुस्लिम समाज ने की असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

Asaduddin Owaisi Bhopal: भोपाल मुस्लिम समाज ने की असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग

Asaduddin Owaisi Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने जिला प्रशासन से ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि इस कार्यक्रम से शहर की फिजा खराब हो सकती है, जिससे राजधानी की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

गणेश उत्सव का हवाला

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में ओवैसी के कार्यक्रम की परमिशन दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। कमेटी का कहना है कि सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में गणेश उत्सव के दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में ओवैसी के बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत होने और माहौल खराब होने की स्थिति बन सकती है। इसलिए ओवैसी के कार्यक्रम को रद्द किया जाना चाहिए। 

विधायक टी. राजा कार्यक्रम का दिया हवाला

विरोध जताते हुए मुस्लिम त्योहार कमेटी ने तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह के भोपाल कार्यक्रम का उदाहरण रखते हुए कहा है कि इससे पहले कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के तहत टी. राजा सिंह के कार्यक्रम को भोपाल में अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति को भी निरस्त की जानी चाहिए ताकि शहर में शांति और सौहार्द कायम रहे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026