Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल की पानी टंकियों में गंदगी का खुलासा, इंदौर जैसी घटना का डर

भोपाल की पानी टंकियों में गंदगी का खुलासा, इंदौर जैसी घटना का डर

इंदौर में 17 मौतों के बाद भोपाल की पानी टंकियों और फिल्टर प्लांट में गंदगी उजागर, कांग्रेस ने जताया बड़े हादसे का डर।

भोपाल की पानी टंकियों में गंदगी का खुलासा इंदौर जैसी घटना का डर

भोपालः इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17 मौतों के बाद अब राजधानी भोपाल की पेयजल व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर की नलों तक पहुंचने वाला पानी कितना सुरक्षित है, इसका जवाब मंगलवार को हुए एक औचक निरीक्षण में सामने आ गया। कांग्रेस नेताओं ने जब भोपाल की प्रमुख पानी टंकियों और फिल्टर प्लांट का जायजा लिया, तो हालात देखकर खुद नेता भी सन्न रह गए।

टंकी पर चढ़े नेता ढक्कन हटाते दिखी भयावह तस्वीर

बरखेड़ा पठानी इलाके की पानी टंकी, जहां से हजारों घरों में सप्लाई होती है, वहां चारों तरफ गंदगी फैली मिली। टंकी के आसपास शराबियों का जमावड़ा और अव्यवस्था साफ नजर आई। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला खुद टंकी पर चढ़े और हालात का वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर संक्रमण और गंभीर बीमारियों को न्योता दे रही है।

फिल्टर प्लांट पर भी उठे सवाल

श्यामला हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण भी चौंकाने वाला रहा। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पार्षदों ने दावा किया कि यहां का बिना ट्रीट किया गया पानी सीधे बड़े तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे पूरे शहर को पानी सप्लाई होता है।

शबिस्ता जकी ने आरोप लगाया कि फिल्टर प्लांट सिर्फ फाइलों में चल रहा है और वहां तैनात केमिस्ट के पास जरूरी योग्यता तक नहीं है। तय मानकों को नजरअंदाज कर पानी सप्लाई किया जा रहा है।

कार्रवाई की मांग

कांग्रेस पार्षदों ने भोपाल की सभी पानी टंकियों की तत्काल सफाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंदौर की घटना के बाद भोपाल के लोग भी यह सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं वे भी अनजाने में जहरीला पानी तो नहीं पी रहे।

Related to this topic: