भोपाल में SIR फॉर्म आज शाम होंगे सीज, 1.22 लाख नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस

भोपाल में SIR फॉर्म आज शाम होंगे सीज, 1.22 लाख नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस

भोपाल में SIR फॉर्म आज शाम सीज होंगे। 1.22 लाख नो मैपिंग मतदाताओं को 18 दिसंबर के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।

By : Swadesh Bhopal
भोपाल में SIR फॉर्म आज शाम होंगे सीज, 1.22 लाख नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस

भोपाल में मतदाता सूची से जुड़ी एक अहम प्रक्रिया आज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है । अगर आपने अब तक SIR फॉर्म से जुड़ा कोई काम बाकी छोड़ रखा है  तो आज का दिन आपके लिए बेहद जरूरी है। शाम होते-होते सभी SIR फॉर्म सीज कर दिए जाएंगे और इसके बाद न तो कोई मैपिंग होगी, न ही सुधार की गुंजाइश बचेगी।

भोपाल की सात विधानसभा सीटों में बड़ा अपडेट

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत भोपाल की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर समीक्षा की गई है । इस प्रक्रिया में सामने आया है कि करीब  1 लाख 22 हजार मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में रखे गए हैं। इन मतदाताओं या उनके परिवार के नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं पाए गए , जिसके चलते इन्हें अस्थायी रूप से नो मैपिंग माना गया है। 

अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम

 आज आखिरी दिन, शाम से प्रक्रिया पूरी तरह सीज

आज SIR फॉर्म कलेक्शन का अंतिम दिन है. शाम के बाद कोई नई मैपिंग नहीं होगी , नाम जोड़ने या सुधार का मौका खत्म हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया लॉक कर दी जाएगी यानि जो छूट गया, वह सीधे नोटिस प्रक्रिया में जाएगा। 

 18 दिसंबर के बाद मिलेगा नोटिस, होगी सुनवाई

उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता के अनुसार नो मैपिंग में आए सभी 1.22 लाख मतदाताओं को 18 दिसंबर के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका मिलेगा,  वे अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे और पात्र पाए जाने पर नाम सुरक्षित रखा जाएगा अधिकारियों का कहना है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम बिना मौका दिए नहीं हटेगा।

शहरभर में 85 वार्डों में हेल्प डेस्क

मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने खास इंतजाम किए हैं। भोपाल के 85 वार्डों में हेल्प डेस्क, दस्तावेजों की जांच और सुनवाई की जिम्मेदारी102 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की दी है। अब तक 16 लाख 81 हजार 325 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं। 



4.44 लाख नाम कटने की तैयारी

ते दो दिनों से चल रहे ASDR गणना पत्रों की जांच मे लगभग 2.07 लाख मतदाताओं की जांच हो चुकी है. एक तरफ नो मैपिंग मतदाताओं को मौका दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जांच में मृतक, शिफ्ट हो चुके, डुप्लीकेट पाए गए करीब 4 लाख 44 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया में हैं।  

संबंधित सामग्री

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
तेरह करोड़ का शोर, जनता का साथ नहीं

तेरह करोड़ का शोर, जनता का साथ नहीं

तेरह करोड़ मतदाताओं के अधिकार छिनने के दावे पर विपक्ष को प्रमाण देने होंगे। चुनाव आयोग के हलफनामे, एसआईआर और राजनीतिक अभियानों के बीच मतदाता अधिकार व संस्थागत विश्वसनीयता केंद्र में हैं।

Oct 28, 2026
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला, 17 राज्यों में होगा वोटर लिस्ट का SSR

एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बीच आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसएसआर की घोषणा की। जानिए कहां होगा, पात्रता तिथि क्या है और मकसद क्या है।<br/>

Oct 15, 2026
SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने से पहले रोका

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईओ ऑफिस घेराव की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

Sep 28, 2026
MP Nikay Panchayat Chunav: MP निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हुई सूची जारी 

MP Nikay Panchayat Chunav: MP निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हुई सूची जारी 

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भर के सभी जिलों के लिए संशोधित एवं अंतिम मतदाता सूची का...

Aug 02, 2026