Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal: No Pressure for School Uniform, Books

भोपाल में स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, यूनिफॉर्म- बुक खरीदने का दबाव नहीं बना सकेंगे प्राइवेट स्कूल

भोपाल में प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म और बुक खरीदने के लिए पेरेंट्स पर दबाव नहीं बना सकेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर 8 एसडीएम करेंगे कार्रवाई


भोपाल में स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा यूनिफॉर्म- बुक खरीदने का दबाव नहीं बना सकेंगे प्राइवेट स्कूल

नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही यूनिफॉर्म और बुक की खरीद-फरोख्त को लेकर भोपाल जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म और बुक को लेकर आदेश जारी किए हैं। 8 एसडीएम को जिम्मेदारी देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक, प्राइवेट स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य पेरेंट्स पर बुक, यूनिफॉर्म समेत स्टेशनरी खरीदने के लिए दबाव नहीं डाल सकेंगे। वर्तमान में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां स्टूडेंट्स या पेरेंट्स को निर्धारित दुकानों से ही यूनिफॉर्म, जूते, टाई, किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है।

परीक्षा के बाद अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

अभी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जो मार्च में भी होंगी। इसके बाद अप्रैल में स्कूल फिर से खुलेंगे। इसी दौरान पेरेंट्स पर यूनिफॉर्म, बुक्स समेत अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है। पिछले साल भी कलेक्टर सिंह ने नए शिक्षा सत्र से पहले आदेश जारी किए थे।

इन्हें बनाया जिम्मेदार

  • एमपी नगर एसडीएम एलके खरे के साथ तहसीलदार दीपक कुमार द्विवेदी, प्राचार्य एसके खांडेकर, वंदना शुक्ला और नूतन सक्सेना।
  • टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा के साथ तहसीलदार कुणाल राउत, प्राचार्य अभिषेक बैंस, सरला कश्यप और मनोज रोहतास।
  • कोलार एसडीएम पीसी पांडेय के साथ तहसीलदार एनएस परमार, प्राचार्य आरके यादव, शीला मौर्य और बीआरसी रूपाली रिछारिया।
  • शहर वृत्त एसडीएम दीपक पांडेय के साथ तहसीलदार रामप्रकाश पांडे, प्राचार्य एसके उपाध्याय, एसएस सिसौदिया और बीआरसी अमित श्रीवास्तव।
  • बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय को नियुक्त किया गया है।

 

Related to this topic: