Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal New Nagar Nigam Building Opens

अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं! भोपाल में 40 करोड़ का ‘अटल भवन’ तैयार, CM करेंगे लोकार्पण

भोपाल में 40 करोड़ से बना 8 मंजिला नगर निगम भवन ‘अटल भवन’ लोकार्पित होगा। अब सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।


अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं भोपाल में 40 करोड़ का ‘अटल भवन’ तैयार cm करेंगे लोकार्पण

Bhopal News |

भोपाल। राजधानी के तुलसी नगर में लिंक रोड दो पर स्थित नगर निगम के नए आठ मंजिले भवन का लोकार्पण गुरुवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। इसका विधिवत लोकार्पण गुरुवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान ही नीमच में बने 10.5 मेगावॉट के सोलर प्लांट का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

इससे पहले लोगों को शहर के अलग-अलग इलाकों में नगर निगम के अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन गुरुवार से यह व्यवस्था लिंक नए भवन में हो जाएगी। इस नए भवन की लागत लगभग 40 करोड़ रुपए आई है। इस भवन में एक ही छत के नीचे जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, प्रॉपर्टी टैक्स, प्रॉपर्टी नामांतरण, प्रॉपर्टी एनओसी, बिल्डिंग परमिशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी जैसे काम अब नगर निगम की नई बिल्डिंग में एक ही छत के नीचे होंगे। 

लोकार्पण में मौजूद रहेंगे ये मंत्री, सांसद और विधायक

निगम का नई मुख्यालय बिल्डिंग अटल भवन के नाम से जानी जाएगी। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे।

हर मंजिले पर ये रहेंगे कार्यालय

- ग्राउंड फ्लोर पर जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन के रजिस्ट्रार, डिस्पेंसरी, लोक सूचना कार्यालय, प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क, बिल्डिंग परमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए बनी डेस्क। 
- पहली मंजिल पर महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआइसी मेंबर, नेता प्रतिपक्ष, कांफ्रेस हाल और परिषद कार्यालय। इसी तरह दूसरी मंजिल पर स्थापना, योजना, बेटनरी, जन्म-मृत्यु शाखा, राजस्व, सामान्य प्रशासन। 
- तीसरी मंजिल पर आडिट, कम्प्यूटर, लेखा और वित्त शाखा से जुड़े कर्मचारी बैठेंगे। 
- चौथी मंजिल पर वॉटर, सीवेज, एचएफए। 
- पांचवी मंजिल पर यांत्रिक और योजना प्रकोष्ठ के इंजीनियर।
- छठवीं मंजिल पर बिल्डिंग परमिशन, स्पोट्र्स सेल, सीएम हेल्पलाइन। 
- सातवीं मंजिल पर स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, विद्युत, जनगणना, निर्वाचन, फायर, अतिक्रमण, गार्डन, झील प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी बैठेंगे। 
- आठवीं मंजिल पर कमिश्नर कार्यालय, स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ ही उनका स्टॉफ बैठेगा।

इनका कहना है..

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के अनुसार,  नगर निगम के नए आठ मंजिला भवन का लोकार्पण गुरुवार को होगा। इसमें सभी दफ्तर एक जगह रहेंगे। इससे नागरिकों को बार- बार अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Related to this topic: