Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Murder Accused Injured in Police Encounter

भोपाल में हत्याकांड के आरोपी ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन की ये मांग

भोपाल में चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा। घटना के विरोध में शहर में प्रदर्शन भी हुआ।


भोपाल में हत्याकांड के आरोपी ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन की ये मांग

Bhopal News |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चाय कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उस समय हुई, जब शहर में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी थे। आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया है।

अशोका गार्डन में हुई थी वारदात

रविवार देर रात अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या की घटना हुई थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा के रूप में हुई है, जो चाय का कारोबार करता था। वह घटना के समय अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था।

आरोपियों के साथ बैठा था मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वहां मुख्य आरोपी अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि ये लोग मृतक के कर्मचारियों के परिचित थे। इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद की स्थिति बन गई। 

कर्मचारियों से विवाद के बाद हमला

आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी, जिसका विजय ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और साथियों ने भी मारपीट की। घटना के बाद घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

प्रदर्शन और चक्काजाम

घटना के विरोध में शहर में लोगों का गुस्सा देखने को मिला। बुधवार को विभिन्न संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। वे मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर उन्हें रोक दिया।

पहले भी हुआ था विरोध

सोमवार को भी मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम किया था। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुला, हालांकि इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी रही। मॉर्चुरी के बाहर भी परिजनों ने हंगामा किया था, जहां सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जांच आगे बढ़ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related to this topic: