Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल नगर निगम: सफाई कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला न्यूनतम वेतन का एरियर

भोपाल नगर निगम: सफाई कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला न्यूनतम वेतन का एरियर

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन एरियर नहीं मिला। उच्च न्यायालय के आदेश के 11 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं।

भोपाल नगर निगम सफाई कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला न्यूनतम वेतन का एरियर

 भोपाल। नगर निगम भोपाल के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स स्टाफ को न्यूनतम वेतन के एरियर का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछले साल फरवरी में एरियर देने का आदेश दिया था, लेकिन 11 महीने गुजर जाने के बाद भी राशि नहीं पहुंची है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ISBT स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और असिस्टेंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।



ज्ञापन में मुख्य मांगें:

1. सभी कार्यरत और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को लंबित न्यूनतम वेतन एरियर का तत्काल भुगतान।

2. भुगतान में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना।

3. भविष्य में वेतन-एरियर के भुगतान में देरी न हो, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाना।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि तय समयसीमा में भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

Related to this topic: