भोपाल मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, 14 दिन में टाइमिंग और ट्रिप घटी, 5 जनवरी से नया शेड्यूल

भोपाल मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, 14 दिन में टाइमिंग और ट्रिप घटी, 5 जनवरी से नया शेड्यूल

भोपाल मेट्रो में शुरूआत में पब्लिक का खूब रिस्पॉन्स मिला। लेकिन 2 सप्ताह में ही अचानक से यात्री घटने लगे। अब मेट्रो कॉर्पोरेशन ने समय बदलने के साथ ट्रिप कम कर दी।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, 14 दिन में टाइमिंग और ट्रिप घटी, 5 जनवरी से नया शेड्यूल

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है। हालांकि यात्री संख्या उम्मीद से काफी कम रहने लगी है। हालात यह हो गए हैं कि मेट्रो कॉरपोरेशन को महज दो हफ्तों के भीतर ही बड़ा फैसला लेना पड़ा है। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने संचालन समय और ट्रिप की संख्या में कटौती कर दी है। यात्रियों की कमी को देखते हुए अब मेट्रो सेवाएं सीमित समय में ही चलाई जाएंगी।

दरअसल, 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो का उद्घाटन किया था। इसके अगले ही दिन, 21 दिसंबर से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू कर दिया गया। शुरुआती दिनों में लोगों का उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।

दो सप्ताह में घटे यात्री

हालांकि यह उत्साह ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। 14 दिन बाद स्थिति यह है कि मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पहले दिन के मुकाबले एक चौथाई से भी कम रह गई है। पहले दिन मेट्रो में 6568 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि अब यह संख्या सिमटकर करीब एक हजार तक पहुंच गई है।

यात्री कमी का मेट्रो संचालन में पड़ा असर

यात्री संख्या में आई इस गिरावट का सीधा असर मेट्रो संचालन पर पड़ा है। मेट्रो कॉरपोरेशन ने अब सुबह की सेवाएं टालने का फैसला किया है। पहले जहां एम्स स्टेशन से सुबह 9 बजे मेट्रो शुरू होती थी, अब यह दोपहर 12 बजे चलेगी। वहीं शाम को आखिरी मेट्रो एम्स से सुभाषनगर के लिए 7.30 बजे रवाना होगी।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रिप की संख्या भी घटा दी गई है। पहले दोनों दिशाओं में कुल 17 ट्रिप चलाई जा रही थीं। हालांकि अब इनको घटाकर 13 तक सीमित कर दिया गया है। एम्स से सुभाषनगर के बीच 7 और सुभाषनगर से एम्स के बीच 6 ट्रिप संचालित होंगी। ट्रेनों के बीच का अंतराल पहले की तरह 75 मिनट ही रखा गया है।

संबंधित सामग्री

सरकार ने बनाए ई-रिक्शा के लिए कड़े नियम- बैठ सकेंगे सिर्फ 4 यात्री, स्कूली बच्चों को ले जाने के नियम भी बदलेंगे

सरकार ने बनाए ई-रिक्शा के लिए कड़े नियम- बैठ सकेंगे सिर्फ 4 यात्री, स्कूली बच्चों को ले जाने के नियम भी बदलेंगे

दिल्ली सरकार के नए मसौदे में ई-रिक्शा में चालक के अलावा 4 यात्रियों की सीमा, 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 2.5 लाख वाहनों की अधिकतम संख्या का प्रस्ताव है।

Oct 20, 2026
Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

Bhopal Metro Big Discount: भोपाल मेट्रो में 11 अक्टूबर से 35 फीसदी तक की छूट, ग्रुप टिकट भी होगा आसान

भोपाल मेट्रो में त्योहार पर यात्रियों को 25 से 35 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। ई वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 फीसदी बोनस भी जारी है।

Oct 09, 2026
MP Bus Service: 21 साल बाद सरकारी बस सेवा शुरू, गडकरी-मोहन यादव ने दिखाई 351 बसों को हरी झंडी

MP Bus Service: 21 साल बाद सरकारी बस सेवा शुरू, गडकरी-मोहन यादव ने दिखाई 351 बसों को हरी झंडी

मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी हुई, गडकरी और मोहन यादव ने भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया।

Sep 25, 2026
MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा: प्रदेश में आज से दौड़ेंगी 351 बसें, जाने किराया और रूट

MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा: प्रदेश में आज से दौड़ेंगी 351 बसें, जाने किराया और रूट

मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा 21 साल बाद पुनः शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर सहित 7 शहरों में 351 बसें संचालित होंगी। इंटरसिटी किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर रखा गया है।

Sep 25, 2026
MP में आम आदमी को झटका! बस किराया बढ़ा; सामान्य बसों का न्यूनतम किराया अब 10 रुपये, नई दरें लागू

MP में आम आदमी को झटका! बस किराया बढ़ा; सामान्य बसों का न्यूनतम किराया अब 10 रुपये, नई दरें लागू

मध्य प्रदेश में बस यात्रियों के लिए नई किराया दरें लागू हो गई हैं। सामान्य बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है, जबकि डीलक्स और सुपर लग्जरी बसों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।

Aug 05, 2026