Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal Metro: 6.22 किमी रूट पर दिन-रात काम, 13 दिसंबर को लोकार्पण संभव

Bhopal Metro: 6.22 किमी रूट पर दिन-रात काम, 13 दिसंबर को लोकार्पण संभव

bhopal metro 622 किमी रूट पर दिन-रात काम 13 दिसंबर को लोकार्पण संभव

सुभाष नगर से एम्स अस्पताल तक भोपाल मेट्रो के 6.22 किमी लंबे रूट को आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा टीम से हरी झंडी मिल जाने के बाद इसके लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने स्टेशनों पर अधूरे पड़े कामों को अगले एक-दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए यहां दिन-रात काम जारी है, ताकि 13 दिसंबर को राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोकार्पण किया जा सके।

हर स्टेशन से 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

सुभाष फाटक से मेट्रो तक कुल 6.22 किमी के प्राथमिक मार्ग पर मेट्रो दोनों ओर से एक साथ चलाई जाएगी। वर्तमान समय-सारणी के अनुसार, 30 मिनट में एक फेरा चलाने की योजना है, अर्थात दोनों ओर से कुल 8 में से किसी भी स्टेशन पर हर 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी।

स्टेशन सुविधाएं तैयार

एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक की दूरी तय करने में मेट्रो को 2 से 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि, एम्स से करोंद तक कुल 16 किमी का मार्ग पूरा होने के बाद मेट्रो संचालन का समय घटाकर 10 मिनट किया जाएगा। वर्तमान में स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर लग चुके हैं।

Related to this topic: