Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Security Demand After Threats: Alok Sharma

भोपाल में हिंदू संगठनों को मिली धमकियां, सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की अपील

भोपाल में हिंदू संगठनों ने धमकियों के बाद सुरक्षा की मांग की। सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


भोपाल में  हिंदू संगठनों को मिली धमकियां सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की अपील

भोपाल: हनुमान जयंती के बाद मिली कथित धमकियों को लेकर राजधानी भोपाल में सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने हिंदू उत्सव समिति के चंद्रशेखर तिवारी और अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर संजय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सोशल मीडिया पर दी गई कथित धमकियों की जानकारी दी गई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 

देखता हूं कौन माहौल खराब करता हैः आलोक शर्मा

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और किसी भी प्रकार की अराजकता को सख्ती से रोका जाएगा।

सांसद ने दी सख्त चेतावनी

आलोक शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि जो लोग शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें चेतावनी दी जाती है कि वे संभल जाएं, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।  

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। आलोक शर्मा ने आगामी चुनावों को लेकर भी बयान दिया और दावा किया कि भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई को समझ रही है।

Related to this topic: