Bhopal Farmers Raise 11 Big Issues

क्या है किसानों की 11 बड़ी समस्याएं? भोपाल में गेहूं खरीदी से लेकर भ्रष्टाचार तक उठी आवाज

भोपाल के किसानों ने गेहूं खरीदी, भ्रष्टाचार, मुआवजा और पीएम किसान योजना समेत 11 बड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं, समाधान की मांग तेज।

By : स्वदेश डेस्क
क्या है किसानों की 11 बड़ी समस्याएं? भोपाल में गेहूं खरीदी से लेकर भ्रष्टाचार तक उठी आवाज

 मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal में किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी 11 प्रमुख समस्याएं रखी हैं। Bharatiya Kisan Sangh के बैनर तले किसानों ने गेहूं खरीदी में देरी, भ्रष्टाचार, मुआवजा और सरकारी योजनाओं के लाभ न मिलने जैसे मुद्दों को गंभीर बताते हुए समाधान की मांग की है किसानों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्थाएं उन्हें राहत देने के बजाय और अधिक परेशान कर रही हैं। खासकर ऑनलाइन सिस्टम, भुगतान में देरी और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

गेहूं खरीदी में अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

किसानों ने बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।

  • पोर्टल बार-बार फेल हो रहा है

  • ओटीपी वेरिफिकेशन में दिक्कत

  • तौल के बाद भी भुगतान अटका

इस वजह से कई किसान एमएसपी से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

MSP और भावांतर योजना की मांग

किसानों ने मांग की है कि सभी फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए, साथ ही, जिन किसानों को कम दाम पर फसल बेचनी पड़ी है, उन्हें भावांतर योजना का लाभ दिया जाए।

भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा नहीं

पिपलानी से खजूरी कलां बायपास परियोजना में जमीन अधिग्रहण को लेकर भी किसान नाराज हैं, उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बाजार मूल्य के चार गुना तक मुआवजा दिया जाना चाहिए, जो अभी नहीं मिल रहा है।

तहसील में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालयों में बिना लेन-देन के काम नहीं होता।

  • दस्तावेजों में हेरफेर

  • गलत सीमांकन

  • प्रॉपर्टी डीलरों से मिलीभगत

इन कारणों से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

फार्मर आईडी और रिकॉर्ड की समस्या

नई गाइडलाइन के अनुसार फार्मर आईडी अनिवार्य है, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट नहीं, संयुक्त खातों में दिक्कत, परिमार्जन लंबित इस वजह से किसानों को खाद और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पीएम किसान योजना की किस्तें अटकी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत कई पात्र किसानों को 6000 की राशि नहीं मिल रही है। किसानों ने लंबित किस्तें जल्द जारी करने की मांग की है।

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से नुकसान

फसल कटाई के समय बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान बढ़ा है।किसानों ने फसल बीमा योजना में पारदर्शिता और समय पर मुआवजा देने की मांग की है।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला

कुछ मामलों में गलत सीमांकन और अतिक्रमण के आरोप भी सामने आए हैं। किसानों ने निष्पक्ष जांच और सीमांकन की मांग की है।

राजस्व मामलों में देरी

नामांतरण, बंटवारा और अन्य मामलों में 5-6 महीने तक कार्रवाई नहीं होती किसानों ने समय-सीमा तय करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि तहसील में दलालों के काम जल्दी हो जाते हैं, जबकि आम किसान को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

बिजली व्यवस्था भी बनी समस्या

खेती के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने तार और खंभों की मरम्मत बिलिंग व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026