Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Fake Note Case: Bengal Youth Arrested

भोपाल में बंगाल का युवक नकली नोटों के साथ गिरफ्तार, 500 के 280 फर्जी नोट बरामद

भोपाल में पश्चिम बंगाल के युवक से 1.40 लाख के नकली नोट बरामद हुए। क्राइम ब्रांच और साइबर टीम आरोपी के नेटवर्क और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है।


भोपाल में बंगाल का युवक नकली नोटों के साथ गिरफ्तार 500 के 280 फर्जी नोट बरामद 

भोपाल में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, साइबर टीम और अन्य जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नकली नोट नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से हो सकता है।

सैफिया कॉलेज मैदान के पास से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का रहने वाला है। उसे सैफिया कॉलेज मैदान के पास से हिरासत में लिया गया।आरोपी फिलहाल शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी के सत्यम अपार्टमेंट में किराए से रह रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह कोलकाता की एक कंपनी में नौकरी करता है और उसी कंपनी के काम से भोपाल में रह रहा था।

चार गड्डियों में मिले नकली नोट

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और नकली नोटों की चार गड्डियां मिलीं। शुरुआती जांच में कई नोटों पर एक ही नंबर सीरीज पाए जाने की बात सामने आई है, जिससे इनके फर्जी होने की पुष्टि मजबूत हुई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली नोट कहां-कहां चलाए गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

आरोपी ने 10 हजार रुपए के नोट बाजार में चलाए

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले ही करीब 10 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है। पुलिस उन दुकानों और स्थानों की जानकारी जुटा रही है, जहां इन नोटों का इस्तेमाल किया गया।इसके साथ ही आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नकली नोटों की खेप उसे कोलकाता से मिली थी। अब पुलिस उस व्यक्ति और पूरे सप्लाई नेटवर्क की तलाश कर रही है।

मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही साइबर टीम

मामले में साइबर क्राइम टीम आरोपी के दोनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और क्या इसके तार किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं। Crime Branch Bhopal के अधिकारियों के मुताबिक मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जांच कई स्तर पर आगे बढ़ाई जा रही है।

छह दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोट रखने और उन्हें चलाकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भोपाल और आसपास के इलाकों में नकली नोटों का यह नेटवर्क कितना बड़ा है।

 

Related to this topic: