Breaking News
  • मोदी कैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • दो दिन में चांदी 16 हजार उछली, 2.67 लाख/किलो के पार; सोना भी 5 हजार चढ़कर 1.60 लाख रुपए हुआ
  • 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा का शिकंजा, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
  • मप्र सीएम का बड़ा ऐलान: उड़द पर 600 रुपए बोनस, ‘भगोरिया’ को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा
  • छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात
  • उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस से शिकायत
  • 'सेवा तीर्थ'में PM मोदी की पहली कैबिनेट में नई पहल: हर मंत्री को सुनानी होगी एक 'गुड न्यूज'

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Conversion Racket Busted by Police

भोपाल में कन्वर्जन रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई

भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में कथित कन्वर्जन रैकेट का खुलासा। दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।


भोपाल में कन्वर्जन रैकेट का भंडाफोड़ दो महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई

भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से जुड़े एक कथित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। अब तक इस मामले में दो पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के नाम जांच में सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ देकर ज्यादती का आरोप

पुलिस के अनुसार मामले में दो सगी बहनों की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित महिलाओं को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें असहाय स्थिति में पहुंचाया गया और इसके बाद उनके साथ ज्यादती कराई गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को इसमें शामिल किया।

पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली

एक पीड़िता की उम्र 32 वर्ष बताई गई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की निवासी है। पति के निधन के बाद वह चार वर्ष पहले भोपाल आई थी और कैटरिंग में वेटर का काम कर रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल लोगों की संख्या और गिरोह की संरचना को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। डीआईजी एवं डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि कन्वर्जन और ज्यादती से जुड़े आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। वैधानिक साक्ष्य मिलने के बाद आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related to this topic: