Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal Conversion Case: Third Victim Found

कन्वर्जन केस में नया मोड़: तीसरी पीड़िता का सुराग, मुस्लिम बहनों पर बढ़ा शिकंजा

भोपाल कन्वर्जन केस में पुलिस को तीसरी पीड़िता का सुराग मिला है। मुस्लिम सगी बहनों पर धर्म परिवर्तन और ज्यादती के गंभीर आरोप


कन्वर्जन केस में नया मोड़ तीसरी पीड़िता का सुराग मुस्लिम बहनों पर बढ़ा शिकंजा

मुस्लिम सगी बहनों ने हिंदू युवती को इस्लाम धर्म कबूल करवाया, नाम भी बदला

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए कन्वर्जन और ज्यादती के मामले ने अब नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस को जांच के दौरान एक तीसरी पीड़िता की जानकारी मिली है, जो पहले हिंदू थी और कथित तौर पर दबाव में इस्लाम धर्म कबूल कर नाम भी बदल चुकी है। फिलहाल वह सामने आने से बच रही है, लेकिन पुलिस उससे संपर्क साधने में जुटी हुई है।

तीसरी पीड़िता तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि दो मुस्लिम सगी बहनों द्वारा एक और हिंदू महिला को झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था। धर्म बदलने के बाद उसका नाम ‘जन्नत’ रखा गया। पीड़िता अभी तक पुलिस के सामने बयान देने को तैयार नहीं है, लेकिन यदि वह सामने आती है तो यह इस मामले की तीसरी शिकायत होगी.अब तक दो महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज हो चुका है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

अहमदाबाद रवाना हुई भोपाल पुलिस की टीम

इधर, बागसेवनिया थाने की पुलिस टीम पूछताछ के सिलसिले में अहमदाबाद रवाना हुई है। गिरफ्तार आरोपी चंदन यादव और उसकी प्रेमिका अमरीन खान फिलहाल रिमांड पर हैं, जो 1 मार्च तक चलेगी.पुलिस को जानकारी मिली है कि अमरीन खान कुछ समय अहमदाबाद में भी रही है। ऐसे में वहां के स्थानीय थानों से संपर्क कर पुराने मामलों और संभावित सबूतों की जांच की जा रही है।

ब्लैकमेलिंग के लिए दर्ज कराई जाती थी एफआईआर?

जांच में यह भी आरोप सामने आए हैं कि पीड़िताओं पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने के लिए पहले ज्यादती की एफआईआर दर्ज कराई जाती थी। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए मजबूर किया गया.पुलिस अब अमरीन खान और उसकी बहन आफरीन खान के रिश्तेदार यासिर की भूमिका भी खंगाल रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

जाने पूरा मामला

बागसेवनिया थाने में 22 फरवरी को दो महिलाओं की शिकायत पर नशीला पदार्थ खिलाकर ज्यादती और कन्वर्जन की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन खान, चंदन यादव, चानू, यासिर और बिलाल को आरोपी बनाया गया है.पुलिस ने अब तक अमरीन खान, आफरीन खान और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों को बचाने के लिए गुजरात से एक एसयूवी में कुछ लोग भोपाल पहुंचे थे, जो बाद में गायब हो गए।

पुराने मामले भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस को यह भी पता चला है कि आफरीन खान ने वर्ष 2025 में कोहेफिजा थाना में ज्यादती का एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें सीहोर निवासी सलमान आरोपी था। उस केस की डायरी अब मौजूदा जांच से जोड़कर देखी जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उस प्रकरण में कथित तौर पर समझौता किया गया था.पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और तीसरी पीड़िता के सामने आने के बाद मामले की परतें और खुल सकती हैं।

 

Related to this topic: