Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल में 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पारा 5.2° पर

भोपाल में 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पारा 5.2° पर

भोपाल में 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा पारा 52° पर

पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त: 11 जिलों में 10 डिग्री से कम पारा, इंदौर में स्कूलों का समय बदला

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम रहा। एक ही रात में तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई। इसके साथ ही 84 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।

सर्दी का ओवरऑल रिकॉर्ड

भोपाल में नवंबर की सर्दी का ओवरऑल रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 को 6.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इंदौर में रविवार रात तापमान 7.2 डिग्री पहुंच गया। यहां पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। हालांकि, एक रात में तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों का समय बदलकर 18 नवंबर से सुबह 9 बजे करने के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम है, जहां बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं। राजगढ़ में रिकॉर्ड 5 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

सुबह 8:30 बजे के बाद लगेंगे स्कूल

भोपाल में सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे के बाद ही लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इंदौर में स्कूलों का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। इसी तरह सागर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, देवास, झाबुआ और शहडोल में नर्सरी से कक्षा तीसरी तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है।

सीकर 4.3 डिग्री, सबसे ठंडा शहर

राजस्थान में 16 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम रहा। सीकर 4.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। उधर दिल्ली में भी रविवार को ठंड ने नवंबर में 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

Related to this topic: