Bhopal Brain Dead Organ Donation Saves Four Lives

Organ Donation: ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार मरीजों को मिला जीवन का नया सहारा

एम्स भोपाल में 53 वर्षीय ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी मिली। हृदय चेन्नई, लीवर इंदौर और दोनों किडनी भोपाल भेजी गईं।

By : संजय चतुर्वेदी
Organ Donation: ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार मरीजों को मिला जीवन का नया सहारा

Bhopal Organ Donation

भोपाल। एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज से मृत 53 वर्षीय मरीज के अंगदान से चार जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी दिलाकर मानवता की मिसाल कायम की है। मृतक के परिजनों ने गुरुवार को अपनों को खोने के दर्द के बीच अंगदान की सहमति दी। इसके बाद मरीज का हृदय चेन्नई, लीवर इंदौर विशेष प्लेन से ग्रीन कारीडोर बनाकर भेजा और दोनों किडनी भोपाल के मरीजों को प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध कराई गईं। इस कार्य में पुलिस प्रशासन ने भी पूरी मदद की। 

एम्स के अनुसार मरीज को ब्रेन हैमरेज की गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल से एम्स भोपाल रेफर किया गया था। करीब पांच दिन तक विशेषज्ञ एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने इलाज किया। लेकिन मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत जांच के बाद मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया गया।

परिजनों को अंग दान का महत्व बताया

मरीज को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद डॉक्टरों ने परिवार को अंगदान की प्रक्रिया और इससे दूसरे मरीजों को मिलने वाली जिंदगी के बारे में समझाया। परिजनों ने सहमति दी, तो नियमानुसार अंगों का आवंटन किया गया। तुरंत मरीज का हृदय चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल और लीवर इंदौर के सीएचएल अस्पताल भेजा गया। वही दोनों किडनी भोपाल के जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित की गई।

चेन्नई तक ग्रीन कॉरिडोर, पुलिस ने संभाला रास्ता

हृदय को एम्स भोपाल से राजा भोज एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस ने पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाली, जिससे हृदय समय पर एयरपोर्ट पहुंचा और विशेष विमान से चेन्नई भेजा गया। वहीं, लीवर को भी भोपाल से इंदौर पहुंचाने के लिए भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से लीवर को समय पर सीएचएल अस्पताल पहुंचाया गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026