Kisan Sangh Raises Electricity Issues in Bhopal

भोपाल में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, बिजली समस्याओं को लेकर CMD को सौंपा ज्ञापन

भोपाल में भारतीय किसान संघ ने बिजली समस्याओं को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के CMD को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 10 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर और पंप कनेक्शन से जुड़ी मांगें रखीं

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, बिजली समस्याओं को लेकर CMD को सौंपा ज्ञापन

प्रमोद दुबे
भोपाल:
भारतीय किसान संघ, मध्य भारत प्रांत के प्रतिनिधि मंडल ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के CMD से भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी के कारण किसान लगातार परेशान हैं। इसका सीधा असर फसल उत्पादन और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।

 प्रमुख मांगें रखीं गईं

किसान संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा कि

  • लंबित ट्रांसफार्मर आवेदनों को तुरंत स्वीकृत किया जाए
  • ₹5 में स्थायी पंप कनेक्शन की घोषणा लागू की जाए
  • हॉर्स पावर वृद्धि को बिना सहमति निरस्त किया जाए
  • किसानों को 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए
  • टूटे और कमजोर पोल एवं तारों को तुरंत बदला जाए

 ट्रांसफार्मर बैंक और सुविधा केंद्र की मांग

संघ ने प्रत्येक जिला केंद्र पर ट्रांसफार्मर बैंक स्थापित करने की मांग रखी, ताकि खराब ट्रांसफार्मर को 3 दिन के भीतर बदला जा सके। साथ ही सब स्टेशनों पर आपातकालीन संपर्क नंबर जारी करने की बात कही गई। किसानों ने मूंग जैसी फसलों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन और मौसम व फसल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट कहा है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।
 

प्रमोद दुबे

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026