Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bajrang Dal Protest in Bhopal Over Alleged IT Case

कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ पुतला दहनः तहसील एवं जिला स्तर पर भी सक्रिय रहेंगे बजरंग दल के गोपनीय कार्यकर्ता

भोपाल में कथित मामले को लेकर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। संगठन ने नासिक की एक आईटी कंपनी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की मांग की और पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ पुतला दहनः तहसील एवं जिला स्तर पर भी सक्रिय रहेंगे  बजरंग दल के गोपनीय कार्यकर्ता 

प्रमोद दुबे

भोपालः नासिक की अंतरराष्ट्रीय स्तर की आईटी कंपनी के अंतर्गत संचालित किए गए इस्लामी जिहाद के खुलासों के बाद , आज बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भोपाल में इस्लामी जिहाद के खिलाफ आंदोलन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं इस्लामी जिहाद के प्रतिरूप चेहरे बनाकर पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने प्रेस को दिए गए बयान में बताया कि महाराष्ट्र की नासिक टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज से जुड़े हुए इस मामले में हिंदू बच्चियों के साथ मानसिक प्रताड़ना जबरन धर्म परिवर्तन एवं यौन शोषण के जो मामले सामने आए हैं , उनको लेकर अब हिंदू महिलाओं एवं लड़कियों के समक्ष जागृति अभियान चलाया जाएगा ।

 इस्लामी जिहाद मुर्दाबाद , देश के गद्दारों को ... लगे नारे 

आज बजरंग दल की भोपाल इकाई ने नासिक की उपरोक्त घटना के विरोध में एमपी नगर क्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे । कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन करते हुए इस्लामी जिहाद बंद करो , देश के गद्दारों को गोली मारो , इस्लामी जिहाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता कई पुतले लेकर दहन करते हुए नजर आए । इस अवसर पर एमपी नगर का एक रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था । कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का ज्ञापन राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा गया ।

 तहसील एवं जिला स्तर तक  रखी जाएगी नजर 

दो दिवस पूर्व अशोकनगर जिले के अंतर्गत भी एवं 1 महीने के अंतराल में जिस तरह से लव जिहाद से जुड़े हुए मामले मध्य प्रदेश में सामने आए हैं उसके चलते बजरंग दल की पदाधिकारी का कहना था कि -हिंदू लड़कियों एवं महिलाओं के लिए जागृति अभियान के साथ-साथ बजरंग दल की जिला एवं तहसील इकाई के द्वारा इस तरह के मामलों पर बारीक नजर रखने का कार्यक्रम एवं अभियान गोपनीय रूप से किया जाएगा । इसके साथ ही इस तरह की शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से सक्रिय कार्रवाई पुलिस के द्वारा करने के संबंध में भी पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

प्रमोद दुबे

 

Related to this topic: