Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Airport Summer Flight Schedule 2026

Bhopal Airport: समर सीजन नया शेड्यूल ;भोपाल से दिल्ली के लिए मिली सर्वाधिक उड़ानें

राजाभोज एयरपोर्ट ने यात्रियों से मिले सुझाव आधार पर समर वेकेशन की जाने वाली यात्रा का शेड्यूल बनाया है। नया शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा।


bhopal airport समर सीजन नया शेड्यूल भोपाल से दिल्ली के लिए मिली सर्वाधिक उड़ानें

Bhopal Airport News |

भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर 29 मार्च से लागू हो रही नए समर शेड्यूल में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। प्रबंधन ने हवाई संपर्क में वृद्धि करते हुए पिछले वर्ष के समर शेड्यूल की तुलना में दो नई उड़ानें नवी मुबंई और दिल्ली को जोड़ा है। खास बात ये है कि राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से मिले सुझाव आधार पर इस शेड्यूल को तैयार किया है।
 
एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि नए समर शेड्यूल में दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के साथ संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगा। इस शेड्यूल में दिल्ली के लिए दोनों दिशाओं में अधिकाधिक उड़ान रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई की नई उड़ान प्रतिदिन रात्रि में आगमन 20.10 बजे एवं प्रस्थान 20.50 बजे मिलेगी। इससे भोपाल के यात्रियों को मुंबई महानगर पहुंचना सरल हो जाएगा।

मौजूदा उड़ानों के समय में परिवर्तन

अवस्थी ने बताया कि समर शेड्यूल-2026 के तहत कुछ मौजूदा उड़ानों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु एवं अहमदाबाद के लिए उड़ानों के आगमन एवं प्रस्थान समय को पुनर्निर्धारित किया गया, इससे बेहतर कनेक्टिविटी एवं संचालन दक्षता सुविधानुसार मिलेगी। नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए विभिन्न समय स्लॉट में एकाधिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। दिल्ली के लिए प्रात: 06.30 बजे, 07.55 बजे, दोपहर 12.05 बजे, सायं 16.20 बजे तथा रात्रि 19.00 बजे एवं 20.25 बजे उड़ान सेवा मिलेगी। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प प्राप्त होंगे। 

अवस्थी ने आशा व्यक्त की कि इन नई उड़ानों एवं समय-सारणी में सुधार से भोपाल से हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को बल मिलेगा तथा देशभर में कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी। भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने तथा मांग के अनुरूप हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related to this topic: