Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

10 Rupee Tea Likely at Bhopal Airport Under Udaan

भोपाल एयरपोर्ट पर मिलेगी 10 रुपए की चाय, ‘उड़ान यात्री कैफे’ का प्रस्ताव भेजा

भोपाल एयरपोर्ट पर जल्द ‘उड़ान यात्री कैफे’ खुल सकता है। मंजूरी मिलते ही 10 रुपए की चाय और सस्ता नाश्ता यात्रियों को उपलब्ध होगा।


भोपाल एयरपोर्ट पर मिलेगी 10 रुपए की चाय ‘उड़ान यात्री कैफे’ का प्रस्ताव भेजा

भोपाल से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए आने वाले महीनों में एक राहत भरी खबर मिल सकती है। एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने के विकल्पों के बीच अब 10 रुपए की चाय और करीब 20 रुपए में नाश्ता मिलने की तैयारी है। इसके लिए ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है.मंजूरी मिलते ही यहां तय दरों पर फूड काउंटर शुरू किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा।

अगले चरण में शामिल हो सकता है भोपाल

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की योजना के तहत ‘उड़ान यात्री कैफे’ संचालित किए जा रहे हैं.भोपाल एयरपोर्ट को इस योजना के अगले चरण में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही यहां भी कैफे शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, मंत्रालय देशभर के एयरपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से इस योजना में शामिल कर रहा है.इसमें प्राथमिकता उन हवाई अड्डों को दी जा रही है जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से पहले देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को योजना में शामिल किया गया, क्योंकि वहां भोपाल के मुकाबले यात्री मूवमेंट अधिक है।

पहले से चल रहा लो-कॉस्ट फूड आउटलेट

भोपाल एयरपोर्ट पर फिलहाल एक लो-कॉस्ट फूड आउटलेट पहले से संचालित है, जहां कुछ खाद्य सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि यह केंद्र सरकार की आधिकारिक ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना का हिस्सा नहीं है.नई योजना लागू होने के बाद यहां निर्धारित रेट पर चाय, कॉफी, पानी, समोसा, कचोरी, इडली-सांभर और बेसिक थाली जैसी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंजूरी मिलते ही निकलेगा टेंडर

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि मुख्यालय से अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर में साफ तौर पर तय किया जाएगा कि सभी खाद्य पदार्थ निर्धारित कीमत पर ही उपलब्ध होंगे.उम्मीद जताई जा रही है कि दो से चार महीने के भीतर मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को कम कीमत में चाय और नाश्ते की सुविधा मिलने लगेगी।

 

Related to this topic: