Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Bhilai Student Harassment Case Arrest

छात्रा का पीछा कर करता था परेशान, डर से छोड़ दी पढ़ाई; फिर पुलिस ने जो किया...

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। डर के कारण छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया था।


छात्रा का पीछा कर करता था परेशान डर से छोड़ दी पढ़ाई फिर पुलिस ने जो किया

chhattisgarh News |

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भिलाई जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक लंबे समय से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। हालात इतने खराब हो गए कि 15 वर्षीय छात्रा ने डर और तनाव के कारण स्कूल जाना तक बंद कर दिया।

परिवार जब इस मामले से पूरी तरह वाकिफ हुआ, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल और कोचिंग जाते समय करता था पीछा

पुलिस के मुताबिक, छात्रा जब भी घर से स्कूल या कोचिंग के लिए निकलती थी, आरोपी उसका पीछा करता था। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में छात्रा को रोककर उससे जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था और कई बार उसे रोककर परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था, और आरोपी की हरकतें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थीं।

गाड़ी में बैठाने की कोशिश का भी आरोप

परिवार के मुताबिक आरोपी कई बार छात्रा का रास्ता रोककर उसे अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी कर चुका था। इन घटनाओं से छात्रा बेहद घबरा गई थी। लगातार डर और मानसिक तनाव की वजह से उसने आखिरकार स्कूल जाना ही बंद कर दिया। घर वालों ने जब छात्रा से बात की, तब पूरी घटना सामने आई। इसके बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के बाद किया गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: