Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

भारत-माला प्रोजेक्ट घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED ने 9 ठिकानों पर रेड

भारत-माला प्रोजेक्ट घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED ने 9 ठिकानों पर रेड

भारत-माला प्रोजेक्ट घोटाला छत्तीसगढ़ में ed ने 9 ठिकानों पर रेड

रायपुर में हरमीत खनूजा के घर दबिश, महासमुंद में कारोबारी जसबीर बग्गा के घर छापेमारी

भारत-माला प्रोजेक्ट घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर में ED की टीम ने हरमीत सिंह खनूजा के निवास पर दबिश दी. वहीं महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के घर भी छापेमारी की गई. दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे से कार्रवाई जारी है.

ED की कार्रवाई का कारण

भारत-माला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है। फिलहाल घर के भीतर जांच जारी है . जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। किसी भी व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इन लोगों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई

ईडी की कार्रवाई उन परिसरों पर की जा रही है, जिनसे जुड़े लोग हैं:

हरमीत सिंह खनूजा

उनके कथित सहयोगी

कुछ सरकारी अधिकारी

भूमि अधिग्रहण से जुड़े जमीन मालिक

क्या है भारत-माला प्रोजेक्ट ?

भारत-माला परियोजना में लगभग 34,800 किलोमीटर के आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 से चलाई जा रही है.इसके तहत निम्न निर्माण कार्य शामिल हैं.आर्थिक कॉरिडोर, फीडर कॉरिडोर और इंटर कॉरिडोर, राष्ट्रीय कॉरिडोर. तटवर्ती सड़कें,बंदरगाह संपर्क सड़कें

Related to this topic: