Barkatullah University Convocation 2026

BU Convocation: पौधरोपण और रक्तदान से लेकर जल संरक्षण तक योगदान दें विद्यार्थी, राज्यपाल ने दिया संदेश

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों से शिक्षा और प्रतिभा का इस्तेमाल समाजसेवा में करने की अपील की।

By : अनुराग तागड़े
BU Convocation: पौधरोपण और रक्तदान से लेकर जल संरक्षण तक योगदान दें विद्यार्थी, राज्यपाल ने दिया संदेश

Bhopal BU

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि युवाओं को अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के अलावा पौधरोपण, रक्तदान, जल संरक्षण क्षेत्र में करना चाहिए। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। नवाचार और जनसेवा को सर्वोपरि रखे। वे मुख्य अतिथि की आंसदी से शुक्रवार को मिंटो हाल में आयोजित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाएं। इस मौके पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् बरकतउल्लाह के देश प्रेम तथा सेवा के जज्बे का स्मरण किया। 

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह की थीम ‘हरित ऊर्जा से विकसित भारत बनाने की पहल’ की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने, सिकल सेक और थैलीसिमिया के लिए रक्तदान करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने 17 अक्टूबर तक ‘जन सेवा संकल्प’ अभियान में छात्रों से सहयोग की अपील की।

उच्च शिक्षा में बेटियां सबसे आगे : परमार

उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में इस वर्ष उच्च शिक्षा में बेटियों का नामांकन लडक़ों की तुलना में अधिक हुआ है। बेटियों की बढ़ती भागीदारी केवल शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव नहीं, बल्कि बदलते भारत की सशक्त तस्वीर है। 

भारत में सभी तरह के अवसर उपलब्ध : रंगराज

भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के कुलपति प्रो. के. रंगराजन ने कहा कि वह यहां के पूर्व छात्र रहे हैं। दीक्षांत समारोह में शामिल होकर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज छात्रों को विदेश जाने की आवश्यकता नहीं है। भारत में ही सभी तरह के अवसर उपलब्ध है। 

बीयू के 85 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि

अपर मुख्य सचिव कुलगुरू बीयू अनुपम राजन ने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई। समारोह में 85 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि और 27 टापर्स विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। कुलगुरू राजन ने बताया कि इस वर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के मेरिट विद्यार्थियों के 96 पंजीयन हुए हैं। स्वर्ण पदकों में पांच प्रायोजित पदक है। इनमें सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से तीन स्वर्ण पदक, एक स्वर्ण पदक दिलीप सूर्यवंशी अपने पिता की स्मृति और एक अन्य स्वर्ण पदक प्रो. मोना पुरोहित, विभागाध्यक्ष अपने पति स्वर्गीय केके शुक्ला की स्मृति में शामिल है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026