Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

आपने सुना है बांस का क्रिकेट बैट: MP के युवक ने पेटेंट के लिए किया आवेदन

आपने सुना है बांस का क्रिकेट बैट: MP के युवक ने पेटेंट के लिए किया आवेदन

बांस से क्रिकेट बैट तैयार कर यह साबित कर दिया कि देसी संसाधनों से भी बेहतरीन खेल उपकरण बनाए जा सकते हैं।

आपने सुना है बांस का क्रिकेट बैट mp  के युवक ने पेटेंट के लिए किया आवेदन

उज्जैन: एमपी गजब है और यहां होने वाले अविष्कार भी अजब हैं। मध्य प्रदेश के तराना से एक ऐसी ही खबर आई है जहां के रहने वाले घनश्याम पाटीदार ने एक अनोखा प्रयोग किया। उन्होंने बांस से क्रिकेट बैट तैयार कर यह साबित कर दिया है कि देसी संसाधनों से भी बेहतरीन खेल उपकरण बनाए जा सकते हैं। ये एक ऐसा प्रयोग है जो बल्लेबाजों को गेंदबाजों का सामना करने के तरीके को बदल सकता है और वो भी जब टी 20 फॉर्मेट हो ।

पूरे प्रयोग पर ये हैं बड़ी बातें

घनश्याम पाटीदार के अनुसार पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उन्होंने यह प्रयोग किया। पारंपरिक लकड़ी के मुकाबले बांस हल्काए मजबूत और टिकाऊ होता है जिससे यह क्रिकेट बैट खेलने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। इतना ही नहीं उनके बेटे इसका इस्तेमाल नेट प्रैक्टिस में कर रहे हैं। यह न केवल मजबूत होता हैए बल्कि अतिरिक्त उछाल के कारण इसमें अधिक शक्ति है।

बेटे ने बताई बैट को लेकर ये बात

बेटे का कहना है की बांस का बल्ला इंग्लिश या कश्मीर विलो के बल्ले की तरह न केवल किफायती और टिकाऊ है बल्कि मरम्मत योग्य भी होता है। साथ ही शॉट खेलना आसान हो जाता है और गेंद बाउंड्री के पार चली जाती है। यह पहली बार है जब कोई बल्ला बांस से बनाया गया है और घनश्याम पाटीदार ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया है।इस बैट को बनाने में उन्होंने खास तकनीक का इस्तेमाल कियाए ताकि बैट की मजबूती और संतुलन बना रहे।घनश्याम पाटीदार का कहना है कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलाए तो वे भविष्य में इसे बड़े स्तर पर तैयार कर सकते हैं ।