Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

भारत - पाकिस्तान तनाव के बीच बलूचिस्तान ने किया आजादी का ऐलान...

भारत - पाकिस्तान तनाव के बीच बलूचिस्तान ने किया आजादी का ऐलान...

भारत - पाकिस्तान तनाव के बीच बलूचिस्तान ने किया आजादी का ऐलान

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान कर दिया गया है। बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट कर खुद को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया है।

भारत और यूएन से की अहम मांगें

पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तान पतन के कगार पर है और इसी कारण बलूचिस्तान ने स्वतंत्रता का दावा किया है। उन्होंने भारत से दिल्ली में बलूचिस्तान को आधिकारिक दूतावास की अनुमति मांगने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान की आजादी को मान्यता देने की अपील की है।

शांति मिशन और अरबों डॉलर की मांग

उन्‍होंने बलूचिस्तान में शांति मिशन भेजने और पाकिस्तानी सेना को वहां से हटाने की मांग करते हुए पासपोर्ट और मुद्रा छापने के लिए अरबों डॉलर की मदद चाही है। उन्होंने सेना, आईएसआई, पुलिस और प्रशासन में मौजूद सभी गैर-बलूच अधिकारियों को तत्काल बलूचिस्तान छोड़ने का आदेश देते हुए कहा कि अब क्षेत्र का नियंत्रण एक अंतरिम बलूच सरकार को सौंपा जाएगा। 

Related to this topic: