Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा: हत्यारोपी सरफराज को फांसी, 9 को उम्रकैद

बहराइच हिंसा: हत्यारोपी सरफराज को फांसी, 9 को उम्रकैद

बहराइच हिंसा हत्यारोपी सरफराज को फांसी 9 को उम्रकैद

हरा झंडा हटाकर भगवा फहराने पर रामगोपाल मिश्रा को गोली मारी थी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सालभर पहले हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले सरफराज को फांसी की सजा दी गई है। हत्या में साथ देने पर सरफराज के पिता अब्दुल हमीद, दो भाई फहीम और तालिब समेत 9 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच सभी दोषियों को जेल से न्यायालय लाया गया। अदालत ने बारी-बारी से सभी आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट में गहमागहमी देखने को मिली। अपराधियों के घरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए।

अदालत की सुनवाई और फैसले का असर

बहराइच के अपर सत्र न्यायाधीश एडीजे के न्यायालय ने 13 महीने 28 दिन में गुरुवार को फैसला सुनाया। दो दिन पहले ही अदालत ने 13 अभियुक्तों में से 10 को मॉब लिचिंग समेत कई धाराओं में दोषी करार दिया था। वहीं, तीन आरोपियों-खुर्शीद, शकील और अफजल-को बरी कर दिया गया।

ये थी पूरी वारदात

बहराइच के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। इसी दौरान रामगोपाल मिश्रा सरफराज के घर की छत पर चढ़ गया था। उसने वहां लगे इस्लामिक हरे झंडे को उतारकर फेंक दिया और फिर भगवा झंडा फहराया। इसके बाद सरफराज ने पहले उसके सीने पर गोली मारी, फिर उसके साथियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

अदालत के फैसले पर रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली ने कहा, "हम अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं। हमारे पति को गोली मारने वाले को फांसी हो गई। अब उनकी आत्मा को शांति मिली है।"