Breaking News
  • पन्ना में कुआं धंसा, मलबे में 5 मजदूर दबे:दो के शव बाहर निकाले गए, 3 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन
  • सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई, हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट
  • उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलट गई, हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई
  • देश में सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार, पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली
  • अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, सीजफायर के बीच मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
  • MP में ₹1 प्रति किलो महंगी हुई CNG, भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bageshwar Sarkar Solitude Practice Ends

21 दिन बाद गुफा से बाहर आए बागेश्वर सरकार, बर्फीले पहाड़ों में की कठिन एकांत साधना

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बद्रीनाथ के नारायण पर्वत पर 21 दिनों की एकांत साधना पूरी कर ली। गुफा तपस्या और कठिन पर्वत यात्रा की तस्वीरें सामने आई हैं।


21 दिन बाद गुफा से बाहर आए बागेश्वर सरकार बर्फीले पहाड़ों में की कठिन एकांत साधना

baba Bageshwar Dham solitude practice Ends |

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिनों तक चली कठिन एकांत साधना अब पूर्ण हो चुकी है। बद्रीनाथ धाम के नारायण पर्वत पर एकांत में हुई इस तपस्या को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया कि साधना के शुरुआती 11 दिन उन्होंने विशाल चट्टान के नीचे बनी छोटी गुफा में पूर्ण एकांत में बिताए। इसके बाद 10 दिनों तक खाकचौक हनुमान मंदिर में हनुमान साधना और आराधना जारी रही।

एकांत साधना पूरी होने के बाद जब बागेश्वर सरकार भक्तों के बीच पहुंचे। तब वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और कठोर तपस्या का दुर्लभ क्षण बताया।

नारायण पर्वत पर की कठिन तपस्या

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साधना के दौरान नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की। बताया जा रहा है कि यह यात्रा बेहद कठिन और दुर्गम रास्तों से होकर पूरी हुई। बर्फीले पहाड़ों के बीच करीब 13 घंटे पैदल चलकर वे 15 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बालक योगेश्वरदास जी महाराज भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के मुताबिक, यह साधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मसंयम और तप की कठिन परीक्षा भी थी।

खाकचौक हनुमान मंदिर में जुटे श्रद्धालु

साधना के अंतिम चरण में बद्रीनाथ स्थित खाकचौक हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देशभर से आए अनुयायी बागेश्वर सरकार के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। कई भक्तों ने बताया कि साधना के 21 दिनों तक उन्होंने अपने घरों और मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया, ताकि साधना निर्विघ्न पूरी हो सके। भक्तों के बीच पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लोगों ने साधना के अनुभव और पर्वतीय यात्रा को लेकर चर्चा भी की।

अयोध्या से पहुंचे राजूदास महाराज

बागेश्वर सरकार से मिलने के लिए अयोध्या हनुमानगढ़ी से राजूदास जी महाराज भी बद्रीनाथ पहुंचे। दोनों संतों के बीच साधना और आध्यात्मिक विषयों को लेकर बातचीत हुई। महंत बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने भी नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूरी की। धार्मिक दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। संत समाज में इस साधना को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और कई लोग इसे सनातन परंपरा की कठोर तपस्या से जोड़कर देख रहे हैं।

साधना के बाद भावुक दिखे बागेश्वर सरकार

21 दिनों की एकांत साधना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अनुयायियों को याद करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें बागेश्वर धाम के भक्तों की बहुत याद आई। श्रद्धालुओं के बीच बातचीत करते समय उन्होंने हल्के अंदाज में एक फिल्मी गीत भी गुनगुनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साधना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके अनुयायियों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

Related to this topic: